स्टेनिज मेमोरियल :D2: डुबोव और लागनों निकले आगे
17/05/2020 -फीडे ऑनलाइन स्टेनिज मेमोरियल शतरंज के दूसरे दिन काफी उलटफेर हुए और पहले दिन के सबसे आगे चल रहे दोनों खिलाड़ी मेगनस कार्लसन और अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक दूसरे स्थान पर सरक गए । कार्लसन को दूसरे दिन लगातार दो हार के झटके नें पीछे कर दिया उन्हे पहले तो डेनियल डुबोव से और फिर पीटर स्वीडलर से हार का सामना करना पड़ा । जबकि महिला वर्ग मे अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक सिर्फ 2 अंक ही बना पायी और वर्तमान विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन लागनों काटेरयना लगातार जीत से पहले स्थान पर पहुँच गयी है । हालांकि ब्लिट्ज़ मुकाबलों मे अंतिम दिन ही यह निर्णय हो पाएगा की विजेता कौन बनेगा । पढे यह लेख