कार्लसन आमंत्रण : हिकारु नाकामुरा पहुंचे फ़ाइनल
02/05/2020 -मेगनस कार्लसन आमंत्रण लीग को अब हम एक बेहतरीन और सफल प्रयास कह सकते है पिछले 14 दिनों से जारी इस लीग नें शतरंज प्रेमियों का इस कठिन समय में बहुत मनोरंजन किया है साथ ही खेल के प्रचार में एक बड़ी भूमिका निभाई है । यह टूर्नामेंट अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है और पहला सेमी फ़ाइनल समाप्त होने के साथ ही इसे अपना पहला फ़ाइनल में पहुँचने वाला खिलाड़ी अमेरिका के हिकारु नाकामुरा के तौर पर मिल गया जबकि फ़ाइनल में पहुँचने वाले दूसरे खिलाड़ी का निर्धारण आज रात को नॉर्वे के मेगनस कार्लसन और चीन के डिंग लीरेन के बीच के मुक़ाबले के विजेता से मिल जाएगा । पढे यह लेख