डुबोव नें नाकामुरा को डुबाया ! बने लिंडोरस एबी विजेता
04/06/2020 -लिंडोरस एबी ऑनलाइन रैपिड चैलेंज का फ़ाइनल जबरजस्त रोमांच के साथ समाप्त हुआ । रूस के युवा खिलाड़ी और पूर्व विश्व रैपिड चैम्पियन डेनियल डुबोव नें अपने बेहतरीन प्रदर्शन से खिताब के प्रबल दावेदार और विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को पराजित कर फ़ाइनल पहुँचने वाले अमेरिका के हिकारु नाकामुरा को अरमागोदेन ब्लिट्ज़ टाईब्रेक मे पराजित करते हुए 3-2 से अंतिम राउंड जीतकर 2- 1 से बेस्ट ऑफ थ्री फ़ाइनल जीत लिया । फ़ाइनल दिन हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर बांग्लादेश के दिग्गज ग्रांड मास्टर जियौर रहमान ,भारत के इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह और नुबैरशाह और फीडे इंस्ट्रक्टर निकलेश जैन नें सभी पांचों मुकाबलो मे खेल का लाइव विश्लेषण किया । पढे यह लेख