

टूर्नामेंट के प्ले ऑफ के पहले चरण क्वाटरफ़ाइनल का कार्यक्रम
कार्लसन vs करूआना 2.5-0.5

अगर हम ये कहे की करूआना इस दिन मुक़ाबले मे नजर ही नहीं आए तो यह ही बिलकुल सही होगा क्यूंकी कार्लसन नें पहले दो मुक़ाबले लगातार जीतकर ही 2-0 की बढ़त हासिल कर ली और करूआना तीसरे मैच मे आधा अंक ही निकाल पाये

तो अगर फबियानों को टूर्नामेंट मे बने रहना है तो उन्हे अगले दिन किसी भी कीमत मे वापसी करनी होगी ! क्या कार्लसन के खिलाफ वो ऐसा कर पाएंगे ?
नेपोंनियची vs अर्टेमिव 2.5-0.5

नेपोंनियची नें भी जीत के साथ ही शुरुआत की ,अर्टेमिव जो इस टूर्नामेंट मे बेहद मजबूत नजर आ रहे थे उन्हे जिस अंदाज मे नेपोंनियची नें पराजित किया उससे टाईब्रेक या प्ले ऑफ मुक़ाबले मे उनके अनुभव का पता चलता है । नेपोंनियची नें दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेला और तीसरे मुक़ाबले मे फिर जीत दर्ज करते हुए 2.5-0.5 की अपराजित बढ़त हासिल की ।









