चेसएबल मास्टर्स : सिर्फ ग्रीसचुक से जीते हरिकृष्णा
21/06/2020 -चेसएबल मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट का आरंभ हो गया है और क्यूंकी विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ इसमें भारत के पेंटाला हरिकृष्णा भी खेल रहे है भारत के दर्शको के लिए इसमें एक खास रुचि है । खैर दो वर्गो मे खेली जा रही इस प्रतियोगिता मे हरिकृष्णा बेहद ही कठिन ए वर्ग मे है जिसमें खुद मेगनस कार्लसन ,हिकारु नाकामुरा और डेनियल डुबोव जैसे फटाफट शतरंज के माहिर खिलाड़ी है जबकि ग्रीसचुक और अर्टेमिव ब्लादिस्लाव का होना ग्रुप को डैथ ग्रुप बना रहा है । पहला दिन हरि के लिए बेहद ही खराब शुरुआत लेकर आया और अर्टेमिव ,कार्लसन और डेनियल से उन्हे लगातार तीन हार मिली पर फिर उन्होने नाकामुरा से ड्रॉ और ग्रीसचुक पर जीत से दिन का अच्छा समापन करने की कोशिश की । अब देखना होगा की क्या दूसरे चरण के राउंड मे वह कुछ और जीते दर्ज करके प्ले ऑफ तक पहुँच पाएंगे । पढे यह लेख । टाइटल फोटो - डेविड जादा