chessbase india logo

द्वितीय फीडे ग्रां प्री - वैशाली हुई बाहर ,गुनिना से हारी

by Niklesh Jain - 03/07/2020

फीडे महिला स्पीड शतरंज में भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी और सनसनी बनकर उभरी आर वैशाली का सफर द्वितीय ग्रां प्री में क्वाटर फ़ाइनल में ही थम गया । उक्रेन की अन्ना मुजयचूक को मात देकर क्वाटर फ़ाइनल में पहुंची वैशाली को रूस की गुनिना वालेंटीना के हाथो 7-3 की बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा । अब वैशाली के पास एक और ग्रां प्री का मौका 8 जुलाई को शुरू होने वाली तीसरी ग्रां प्री में मिलेगा । चीन की विश्व नंबर 1 खिलाड़ी हाउ ईफ़ान को भी उक्रेन की अन्ना उशेनिना के हाथो 6.5-4.5 से पराजय का सामना करना पड़ा ।  पढे यह लेख 

द्वितीय फीडे महिला ऑनलाइन ग्रां प्री – रूस की गुनिना से हारी वैशाली 

भारत की नंबर 3 महिला खिलाड़ी और फीडे महिला स्पीड चेस ग्रां प्री की उलटफेर करने वाली खिलाड़ी के तौर पर प्रसिद्ध हो चुकी आर वैशाली को इस बार सेमी फ़ाइनल मे रूस की अनुभवी खिलाड़ी गुनिना वलेंटिना के हाथो 7-3 से बड़ी पराजय का सामना करना पड़ा । इस दौरान उन्होने सिर्फ 2 मैच ड्रॉ खेले जबकि 2 मैच जीते जबकि शेष 6 मैच मे उन्हे हार का सामना करना पड़ा । 

वैशाली अभी भी भारत की और से इस प्रतियोगिता में सबसे सफल खिलाड़ी है और उनके पास अभी एक और मौका तीसरी ग्रां प्री में मिलेगा 

दिन के एक और बड़े उलटफेर मे उक्रेन की अन्ना उशेनिना नें विश्व की नंबर 1 खिलाड़ी हाऊ ईफ़ान को 6.5-4.5 से मात देते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया और खुद सेमी फ़ाइनल मे जगह बनाने मे कामयाब रही । 

इसके अलावा रूस की ओलगा गिरिया को  ईरान की सारा सदात से  6-5 से हार का सामना करना पड़ा

तो दिन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की वर्तमान विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन लागनों काटेरयना नें जिन्होने कजाकिस्तान की अब्दुमालिक ज्हंसाया को 10.5-1.5 के बेहद बड़े अंतर से मात दी  और सेमी फ़ाइनल मे जगह बना ली । 

 

सेमी फ़ाइनल मे रूस की गुनिना वालेंटीना हमवतन लागनों काटेरयना से मुक़ाबला खेलेंगी  और उक्रेन की उशेनिना के सामने होंगी ईरान की सारा सदात । 

 


Related news:
FIDE WSCC SF: Harika eliminates Lagno, advances to the Final

@ 02/07/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE WSCC QF: Harika beats A Muzychuk, advances to the Semi-Final

@ 26/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
FIDE WSCC Round of 16: Harika eliminates Kosteniuk 14.5-12.5

@ 17/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
Humpy, Harika and Vaishali will feature in Women's Speed Chess Championship 2021

@ 09/06/2021 by Shahid Ahmed (en)
हरिका नें जीता पहला महिला स्पीड चैस क्वालिफायर

@ 30/05/2021 by Niklesh Jain (hi)
FIDE Chess.com Women's Speed Chess Championship: 28th May to 3rd July 2021

@ 13/05/2021 by Shahid Ahmed (en)
हम्पी नें हाउ ईफ़ान को दी मात ! फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री के फाइनल में बनाई जगह

@ 17/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी पहुंची सेमी फाइनल

@ 17/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री : हम्पी - हरिका अंतिम 8 में

@ 16/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
रूस की लागनो बनी फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री विजेता

@ 13/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
फीडे महिला स्पीड ग्रां प्री :हाउ ईफ़ान और काटेरयना फाइनल में

@ 11/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
हम्पी - हरिका फीडे स्पीड महिला ग्रां प्री से बाहर

@ 10/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
तृतीय फीडे स्पीड चेस ग्रा प्री - हम्पी और हारिका जीती

@ 09/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
द्वितीय महिला ग्रां प्री :रूस की गुनिना नें जीता खिताब

@ 06/07/2020 by Niklesh Jain (hi)
अन्ना उशेनिना बनी फीडे ऑनलाइन ग्रां प्री विजेता

@ 29/06/2020 by Niklesh Jain (hi)
स्पीड चेस ग्रां प्री - उशेनिना नें वैशाली का विजयरथ रोका

@ 27/06/2020 by Niklesh Jain (hi)
वैशाली का कमाल - ग्रां प्री के सेमी फ़ाइनल में पहुंची

@ 25/06/2020 by Niklesh Jain (hi)
भारत की हरिका फीडे स्पीड चेस के ग्रां प्री में पहुंची

@ 22/06/2020 by Niklesh Jain (hi)

Contact Us