द्वितीय महिला ग्रां प्री :रूस की गुनिना नें जीता खिताब
06/07/2020 -रूस की ग्रांड मास्टर गुनिना वालेंटीना नें फीडे महिला स्पीड चेस में दूसरी ग्रां प्री में उक्रेन की अन्ना उशेनिना को 7-5 से से मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया साथ ही पहली ग्रां प्री में उशेनिना के हाथो मिली हार का हिसाब भी चुकता कर दिया । हालांकि दोनों ग्रां प्री के बाद फाइनल में यह दोनों खिलाड़ी ही पहुंची इसीलिए फिलहाल फीडे स्पीड चेस के सुपर फ़ाइनल की दौड़ में यही दोनों सबसे आगे चल रही है । दोनों के फिलहाल 20 अंको के साथ पहले दो स्थानो पर है जबकि उनके बाद रूस की लागनों काटेरयना 8 अंक तो भारत की वैशाली आर 7 अंको के साथ तीसरे और चौंथे स्थान पर चल रही है । अगली ग्रां प्री 8 जुलाई से खेली जाएगी ।