

भारत के नंबर तीन शतरंज ग्रांड मास्टर पेंटाला हरिकृष्णा नें स्विट्जरलैंड मे आयोजित हुआ पहला ऑन बोर्ड 960 शतरंज टूर्नामेंट अपने नाम का लिया है उन्होने खेले गए सात मुकाबलों मे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5.5 अंक बनाए और पहले स्थान पर रहे । हरिकृष्णा नें कुल चार मैच जीते तो 3 मुक़ाबले ड्रॉ रहे ।

हरीकृष्णा के अलावा प्रतियोगिता में पोलैंड के राडोस्ला वोज़्टस्ज़ेक ,एंग्लैंड के माइकल एडम्स ,स्पेन के अंटोनिओ डेविड ,फ्रांस के एडोयर्ड रोमाइन ,स्विट्जरलैंड के नोएल स्टुडेर ,जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों ,और विन्सेंट केयमर भाग ले रहे है । प्रतियोगिता मे पूरी तरह से शारीरिक दूरी का ध्यान रखा गया है और एक प्रकार से यह इस बात की बानगी है की कैसे भविष्य मे शतरंज टूर्नामेंट आयोजित किए जाएँगे ।

खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट के शुरू होने के पहले एक खास व्यवस्था के तहत रखा गया उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी गयी और मैच मे इस बात का ध्यान रखा गया की कैसे इस काँच के माध्यम से उन्हे चाल चलने मे समस्या ना आए और आपस मे सांस का आदान प्रदान ना हो मैच के बाद सभी मोहरो और बोर्ड ,घड़ियों को भी साफ किया गया ।

मैच के पहले खिलाड़ियों को नियम बतलाते निर्णायक

टूर्नामेंट हाल का पूरा दृश्य

960 के शीर्ष तीन खिलाड़ी

देखे सभी 960 मुक़ाबले








