

बेल क्लासिक शतरंज – पोलैंड के राड़ास्लाव को हराकर हरिकृष्णा एकल बढ़त पर
कोविड के आने के बाद पहली ऑन द बोर्ड सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज प्रतियोगिता बेल इंटरनेशनल चैम्पियनशिप के क्लासिकल टूर्नामेंट मे भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें सबसे आगे चल रहे पोलैंड के ग्रांडमास्टर वोज़्टस्जेक राडोस्लाव को पराजित करते हुए प्रतियोगिता मे एकल बढ़त हासिल कर ली है ।

स्लाव ओपेनिंग मे काले मोहरो से खेलते हुए हरिकृष्णा नें शुरुआत से ही बोर्ड के दोनों ओर दबाव बनाया और एंडगेम मे ऊंट के खिलाफ अपने घोड़े के शानदार इस्तेमाल से मैच अपने नाम कर लिया ।

एक खास तरह के काँच के साथ खिलाड़ी मुक़ाबला खेलते हुए

अन्य मुकाबलों में जर्मनी के युवा ग्रांड मास्टर विन्सेंट केयर नें स्विट्जरलैंड के नोएल स्टुडेर को हराकर प्रतियोगिता में अपनी तीसरी जीत हासिल की

स्पेन के डेविड अंटोन नें इंग्लैंड के माइकल एडम्स को मात देते हुए वापसी की
राउंड 5 के बाद की अंक तालिका
| Rg. | Snr | Name | Land | Elo | Pkt. | Wtg1 | Wtg2 | Wtg3 | |
| 1 | 2 | GM | Harikrishna Pentala | IND | 2719 | 3,5 | 0,0 | 8,75 | 2 |
| 2 | 3 | GM | Keymer Vincent | GER | 2558 | 3,0 | 0,0 | 6,50 | 3 |
| 3 | 6 | GM | Anton Guijarro David | ESP | 2703 | 2,5 | 1,5 | 5,75 | 2 |
| 4 | 4 | GM | Wojtaszek Radoslaw | POL | 2719 | 2,5 | 1,0 | 5,50 | 1 |
| 5 | 7 | GM | Adams Michael | ENG | 2701 | 2,5 | 0,5 | 7,00 | 1 |
| 6 | 1 | GM | Naiditsch Arkadij | AZE | 2626 | 2,0 | 1,5 | 4,75 | 1 |
| 7 | 5 | GM | Edouard Romain | FRA | 2649 | 2,0 | 1,0 | 4,50 | 0 |
| 8 | 8 | GM | Studer Noel | SUI | 2580 | 2,0 | 0,5 | 5,25 | 1 |
प्रतियोगिता मे जीतने पर 4 अंक तो ड्रॉ पर 1.5 अंक दिये जा रहे है और अब जबकि दो राउंड बाकी है 5 राउंड के बाद हरिकृष्णा 2 जीत और 3 ड्रॉ से 12.5 अंक बनाकर पहले स्थान पर चल रहे है ,जर्मनी के विन्सेंट केमर 12 अंक बनाकर दूसरे तो स्पेन के डेविड अंटोन 9.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर है । अगले दो राउंड मे हरिकृष्णा को फ्रांस के एडौयार्ड रोमाइन से और स्पेन के अंटोन डेविड से मुक़ाबला खेलना है ।








