NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने जीता टाटा स्टील मास्टर्स 2026

by Devansh Singh - 02/02/2026

4 साल के लंबे इंतजार के बाद, नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने आखिरकार टाटा स्टील मास्टर्स का 88वां संस्करण जीत लिया है, इस प्रतियोगिता को प्रसिद्ध रूप से 'शतरंज का विंबलडन' कहा जाता है । नोदिरबेक अंतिम चक्र में आधे अंक की बढ़त के साथ उतरे थे, और उन्होंने अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ अपना अंतिम मैच जीतकर उस बढ़त को बरकरार रखा । टाटा स्टील मास्टर्स के पिछले तीन संस्करणों में अब्दुसत्तोरोव जीत के बहुत करीब पहुंचे थे, लेकिन इस बार वे 9/13 स्कोर के साथ अपने हमवतन जावोखिर सिंदारोव पर आधे अंक की बढ़त बनाकर शानदार अंदाज में जीत हासिल करने में सफल रहे। चैलेंजर्स सेक्शन में, एंडी वुडवर्ड ने वेसिली इवांचुक पर आधे अंक की बढ़त के साथ खिताब जीता, और हम उन्हें अगले साल मास्टर्स सेक्शन में भाग लेते हुए देखेंगे। पढ़े यह रिपोर्ट। Photo: Lennart Ootes/Tata Steel Chess



एंडी वुडवर्ड अगले साल मास्टर्स समूह में खेलते दिखेंगे

खिलाड़ियों ने मास्टर्स और चैलेंजर्स दोनों वर्गों में अंतिम दौर तक कड़ी टक्कर देखी । मास्टर्स में, अंतिम दौर में जाने से पहले पांच खिलाड़ी मास्टर्स खिताब की दौड़ में थे: नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव आधे अंक से आगे चल रहे थे, जबकि जावोखिर सिंदारोव, हंस नीमन, विंसेंट कीमर और जॉर्डन वैन फॉरेस्ट उनके पीछे थे । ये चारों खिलाड़ी दौड़ में थे, लेकिन नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने अपना अंतिम गेम जीता और टूर्नामेंट के चैंपियन बने।

वहीं चैलेंजर्स में, वासिली इवांचुक और अदीन सुलेमानली दोनों अंतिम दौर तक चैलेंजर्स खिताब की दौड़ में बने रहे । एंडी वुडवर्ड ने इरविन एल'अमी के खिलाफ अपना अंतिम दौर का मैच जीता और 10/13 का स्कोर बनाया । उनकी जीत के बाद उन्हें पकड़ने वाले एकमात्र खिलाड़ी अदीन सुलेमानली हो सकते थे, लेकिन वे वेलीमीर इविक के खिलाफ अपना अंतिम दौर का मैच हार गए । दिग्गज वासिली इवांचुक ने असाधारण शतरंज का प्रदर्शन करते हुए 9.5/13 स्कोर के साथ केवल आधे अंक के अंतर से टूर्नामेंट में दूसरा स्थान प्राप्त किया ।

टूर्नामेंट के पहले दौर में बिबिसारा अस्साउबायेवा से हारने के बाद एंडी वुडवर्ड ने शानदार वापसी की । एंडी ने इस टूर्नामेंट में वासिली इवांचुक के खिलाफ केवल एक और गेम हारा और 10/13 का स्कोर करने के लिए दो ड्रॉ खेले । अंतिम दौर की जीत ने उन्हें पहला स्थान हासिल करने के साथ-साथ टाटा स्टील मास्टर्स 2027 में जगह दिलाने में मदद की । एंडी ने अपनी रेटिंग में 23.3 अंकों की वृद्धि भी की । Photo: Lennart Ootes/Tata Steel Chess

एंडी वुडवर्ड बनाम इरविन एल'अमी (1-0)

सफेद मोहरों के साथ खेलते हुए, एंडी ने एल'अमी के कमजोर राजा के खिलाफ अपने सक्रिय हाथियों के लाभ का फायदा उठाया, और अंततः एंडी ने खिताब जीतने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दी। |

नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई और काले मोहरों से अर्जुन एरिगैसी के खिलाफ अपना अंतिम दौर का मैच जीतने में सफल रहे । वे हमेशा से देखने लायक खिलाड़ी थे, लेकिन 2026 वह वर्ष था जब उन्होंने आखिरकार जीत हासिल की। अब्दुसत्तोरोव ने अपनी रेटिंग में 19.5 अंक की वृद्धि की और लाइव रेटिंग सूची में विश्व के नंबर 5 खिलाड़ी बन गए ।

अर्जुन एरिगैसी बनाम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (0-1)

अंततः, अब्दुसत्तोरोव विपरीत रंग के ऊँटों वाले एंडगेम में अर्जुन को मात देने में सफल रहे । |

भारतीय खिलाड़ियों का निराशाजनक प्रदर्शन

इस साल, मास्टर्स सेक्शन में 4 भारतीय खिलाड़ियों ने भाग लिया: गुकेश डी, आर. प्रज्ञानंद, अर्जुन एरिगैसी और अरविंद चितंबरम । विजक आन जी में चारों खिलाड़ियों का टूर्नामेंट खराब रहा। अर्जुन ने लगभग 30 रेटिंग अंक गंवाए और वे विश्व के शीर्ष 10 से बाहर हो गए । अन्य सभी भारतीय खिलाड़ियों ने भी रेटिंग अंक गंवाए और वे इस आयोजन की बुरी यादों को भूलकर अपनी गलतियों से सीखना चाहेंगे।

मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन गुकेश डी से यहाँ बहुत अधिक उम्मीदें थीं, लेकिन वे 6.5/13 के स्कोर के साथ 10वें स्थान पर रहे।अर्जुन एरिगैसी के लिए यह टूर्नामेंट किसी आपदा से कम नहीं था। वे विश्व के शीर्ष 10 की सूची से बाहर हो गए और उन्हें लगभग 30 रेटिंग अंकों का नुकसान हुआ । अंतिम दौर में उनकी हार ने उनके संघर्षपूर्ण सफर का अंत किया। अर्जुन के लिए चुनौती अब अपने मनोवैज्ञानिक संतुलन को वापस पाने और अपनी रेटिंग में सुधार करने की होगी। आर प्रज्ञानंदा , जो पिछली बार डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में आए थे, इस बार केवल 5.5 अंक जुटा सके और 11वें स्थान पर रहे । अरविंद चितंबरम के लिए भी शीर्ष स्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ यह एक कठिन अनुभव रहा और वे 4.5 अंकों के साथ निचले पायदानों पर रहे ।

टाटा स्टील मास्टर्स 2026 के शीर्ष 3 खिलाड़ी: बाएं से दाएं- जावोखिर सिंदारोव (दूसरे स्थान पर), नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव (चैंपियन), और जॉर्डन वैन फॉरेस्ट (तीसरे स्थान पर) | फोटो: प्रज्वल भट्ट

चैंपियन ट्रॉफी के साथ अब्दुसत्तोरोव | फोटो: प्रज्वल भट्ट

ट्रॉफी प्राप्त करते एंडी वुडवर्ड | फोटो: प्रज्वल भट्ट

सिंदारोव ने टाटा स्टील मास्टर्स में शानदार शतरंज खेलकर 8.5/13 के साथ दूसरा स्थान हासिल किया । विश्व कप विजेता सिंदारोव हाल के आयोजनों में अपनी क्लास दिखा रहे हैं, और जिस तरह से वे प्रदर्शन कर रहे हैं, वे अब कैंडिडेट्स जीतने के दावेदारों में से एक हैं । उन्होंने विश्व रैंकिंग में 11वें नंबर पर पहुँचने के लिए अपनी रेटिंग में 19.4 अंकों की वृद्धि की।

थाई दाई वान गुयेन बनाम जावोखिर सिंदारोव (0-1)

क्रिश्चियन ग्लोकलर ने 8.5/9 के साथ क्वालीफायर्स जीता

जर्मनी के क्रिश्चियन ग्लोकलर ने 2850 के रेटिंग प्रदर्शन के साथ क्वालीफायर्स जीतने के लिए 8.5/9 का स्कोर किया । वे अगले साल चैलेंजर्स के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले खिलाड़ी बने

किसने कहा कि शतरंज देखने वालों का खेल नहीं है??

वासिली इवांचुक 9.5/13 के साथ दूसरे स्थान पर रहे, और वे चैलेंजर्स जीतने के बेहद करीब थे

राउंड 13 मास्टर्स गेम दोबारा देखें

राउंड 13 चैलेंजर्स गेम दोबारा देखें

मास्टर्स राउंड 13 के परिणाम

Bo.

No.

Rtg

 

White

Result

Black

 

Rtg

No.

1

7

2775

GM

Erigaisi, Arjun

0 - 1

GM

Abdusattorov, Nodirbek

2751

14

2

8

2758

GM

Praggnanandhaa, R

½ - ½

GM

Van Foreest, Jorden

2703

6

3

9

2656

GM

Nguyen, Thai Dai Van

0 - 1

GM

Sindarov, Javokhir

2726

5

4

10

2754

GM

Gukesh, D

½ - ½

GM

Keymer, Vincent

2776

4

5

11

2760

GM

Giri, Anish

½ - ½

GM

Niemann, Hans Moke

2725

3

6

12

2705

GM

Fedoseev, Vladimir

1 - 0

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

2700

2

7

13

2679

GM

Bluebaum, Matthias

½ - ½

GM

Erdogmus, Yagiz Kaan

2658

1

मास्टर्स सेक्शन की अंतिम स्थिति

चैलेंजर्स राउंड 13 के परिणाम

Bo.

No.

Rtg

 

White

Result

Black

 

Rtg

No.

1

7

2431

IM

Lu, Miaoyi

0 - 1

IM

Yip, Carissa

2466

14

2

8

2576

GM

Warmerdam, Max

½ - ½

IM

Roebers, Eline

2398

6

3

9

2406

FM

Panesar, Vedant

0 - 1

GM

Assaubayeva, Bibisara

2497

5

4

10

2608

GM

Woodward, Andy

1 - 0

GM

L'ami, Erwin

2634

4

5

11

2628

GM

Suleymanli, Aydin

0 - 1

GM

Ivic, Velimir

2638

3

6

12

2516

IM

Oro, Faustino

½ - ½

GM

Maurizzi, Marcandria

2611

2

7

13

2604

GM

Yuffa, Daniil

0 - 1

GM

Ivanchuk, Vasyl

2605

1

चैलेंजर्स सेक्शन की अंतिम स्थिति

प्राज्वल भट्ट द्वारा समापन समारोह की तस्वीरें: देखे

लेनार्ट-ओट्स द्वारा राउंड 13 की तस्वीरें: देखे




Contact Us