गोवा इंटरनेशनल : R-6&7:भारत के इनियान शीर्ष पर पहुंचे
23/06/2019 -गोवा इंटरनेशनल शतरंज चैंपियनशिप में 5 वां दिन भारत के लिहाज से अच्छा साबित हुआ । सबसे आगे चल रहे अर्मेनिया के पेट्रोसियन मेनुएल के दो ड्रॉ खेलने का फायदा ये हुआ की भारत के इनियान पी नें लगातार दो जीत दर्ज करते हुए सयुंक्त बढ़त में अपना स्थान बना लिया हालांकि शीर्ष पर दो नहीं तीन खिलाड़ी है और अर्मेनिया के सहकयान समवेल भी भारत के दीपन चक्रवर्ती को हराकर अच्छे लय में है और 6 अंको के साथ खिताब के सशक्त दावेदार भी । खैर 5.5 अंको पर 11 खिलाड़ी है मतलब साफ है प्रतियोगिता अभी बिलकुल खुली हुई है और इन 14 खिलाड़ियों में से कोई भी विजेता बन सकता है पढे यह लेख ।