
गोल्ड्मनी एशियन रैपिड – अनीश गिरि के खिलाफ विदित करेंगे अभियान की शुरुआत

चैम्पियन चैस टूर के सातवे पड़ाव गोल्ड्मनी एशियन रैपिड में होने वाले मुकाबलो की पेयरिंग जारी कर दी गयी है । प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष खिलाड़ी विदित गुजराती अपने खास प्रतिद्वंदी नीदरलैंड के अनीश गिरि के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे । पहले दिन कुल पाँच राउंड खेले जाने है ।

अनीश के बाद विदित को पोलैंड के जान डुड़ा ,रूस के डेनियल डुबोव ,रूस के आर्टेमिव ब्लादिस्लाव और हमवतन अधिबन भास्करन का सामना करना होगा । विदित इससे पहले अब तक चैम्पियन चैस टूर के प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाये है तो देखना होगा क्या एशियन रैपिड में ऐसा होगा ।

पहली बार खेल रहे अन्य भारतीय खिलाड़ियों में सबसे युवा 14 वर्षीय डी गुकेश से डेनियल डुबोव के खिलाफ अभियान की शुरुआत करेंगे

इसके बाद आर्टेमिव ब्लादिस्लाव ,अधिबन भास्करन , चीन के डिंग लीरेन और यूएसए के लेवोन अरोनियन से पहले दिन खेलेंगे ।

इंडियन क्वालिफायर जीतने वाले अर्जुन एरिगासी को पहले राउंड में जान डुड़ा को पहले राउंड में खेलेंगे

इसके बाद उन्हे डुबोव , आर्टेमिव ,अधिबन और डिंग की टक्कर लेनी होगी

अधिबन भास्करन पहले दिन की शुरुआत लेवोन अरोनियन के खिलाफ करेंगे

और इसके बाद डिंग लीरेन के खिलाफ बाजी खेलेंगे , फिर उनका सामना हमवतन भारतीय विदित ,अर्जुन और गुकेश से होगा ।

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन युवा फीडे के अलीरेजा फिरौजा के खिलाफ पहले दिन अभियान की शुरुआत करेंगे ।

प्रतियोगिता 26 जून से शुरू होगी और 28 जून तक हर दिन 5 राउंड रॉबिन मुक़ाबले खेले जाएँगे और इसके बाद 4 जुलाई तक प्ले ऑफ के मुक़ाबले होंगे।

कुल 1 लाख 64 हजार रुपेय पुरुष्कार राशि दी जाएगी







