NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

टाटा स्टील इंडिया रैपिड : पहले दिन के बाद विश्वनाथन आनंद संयुक्त बढ़त में

by Devansh Singh - 08/01/2026

कोलकाता के धोनो धन्यो ऑडिटोरियम में टाटा स्टील चेस इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज का आगाज़ हो चुका है और पहले दिन रैपिड की 3 बाज़ियाँ खेली गईं। इन 3 बाज़ियों के बाद भारत के 5 बार के विश्व चैंपियन रह चुके विश्वनाथन आनंद ने 2.5/3 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त बना ली है। 2.5 अंकों पर ही अमेरिका के हांस नीमन भी चल रहे हैं। आनंद ने पहले दिन अमेरिका के वेस्ली सो और भारत के ही अरविंद चिथंबरम को मात दी, जबकि विश्व कप रनर-अप रहे वेई यी से ड्रॉ खेला। वहीं हांस ने प्रज्ञानन्दा और वोलोडार मुरज़िन को हराया तथा विदित गुजराथी से ड्रॉ खेला। विदित अभी भी प्रतियोगिता में 2 ड्रॉ और एक जीत के साथ अविजित चल रहे हैं और उन्होंने एक बेहद ही शानदार मुकाबले में भारत के शीर्ष खिलाड़ी तथा हाल ही में वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज में दोहरा पदक हासिल करने वाले अर्जुन एरिगैसी को मात दी। वहीं महिला वर्ग में पहले दिन के 3 मुकाबलों के बाद अमेरिका की कैरिसा यिप ने एकल बढ़त बना ली है। आज होने वाले मुकाबले भी दिन में 3 बजे से शुरू होंगे। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो: IA NI Vivek Sohani, Lennart Ootes



आनंद को खेलता देख हम सभी को मिलता है आनंद

वापसी हो तो कुछ ऐसी ही हो, जब 6 साल बाद विश्वनाथन आनंद कोलकाता में खेलने उतरे तो सभी की निगाहे उन्ही पर थी और हमेशा की तरह आनंद ने कल भी निराश नहीं किया, रैपिड प्रतियोगिता के पहले दिन की पहली ही बाजी में उन्होंने अमेरिका के वेस्ली सो को सफ़ेद मोहरो से हराकर शानदार शुरुवात की। दूसरे मुकाबले में आनंद ने चीन के वेई यी से ड्रॉ खेला और दिन के अंतिम मुकाबले में अरविंद चिथंबरम को काले मोहरो से मात दी। आनंद का आज का पहला मुकाबला भारत के शीर्ष खिलाडी अर्जुन एरिगैसी, दूसरा मुकाबला अमेरिका के हांस निमन और अंतिम मुकाबला विश्व रैपिड चैंपियन रह चुके वोलोडार मुरज़िन से होगा। एक और जहां 56 वर्ष की उम्र में लोग बिस्तर पकड़ लेते हैं, वही दूसरी और आनंद अभी भी पूर्ण रूप से शतरंज से जुड़े हुए है जो खुद ही में एक मिसाल है।

आनंद के 1.e4 के खिलाफ वेस्ली ने कारो-कान डिफेंस खेलने का निर्णय लिया और यह फैसला सही भी साबित हुआ। दोनों ही खिलाड़ियों ने कोई बड़ी भूल नहीं की और खेल लगभग बराबरी का ही चल रहा था, लेकिन 33वीं चाल पर वेस्ली ने एक गलत प्यादा आगे बढ़ा दिया, जिसका आनंद ने तुरंत फायदा उठाया और कुल 40 चालों में यह बाज़ी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता के पहले ही चक्र में जीत हमेशा प्रेरणादायक होती है।

तीसरे चक्र में काले मोहरों से खेलते हुए आनंद ने अरविंद पर लगातार दबाव बनाए रखा और अंततः 32वीं चाल पर अरविंद एक बड़ी भूल कर बैठे, जिसका फायदा उठाते हुए आनंद ने वज़ीर और हाथी के एंडगेम में जाकर अरविंद को मात दी।

सफेद मोहरों से प्रज्ञानन्दा ने अर्जुन के खिलाफ शानदार आक्रामक शतरंज का नमूना पेश किया। अर्जुन, प्रज्ञानन्दा के आक्रमण को संभाल नहीं पाए और 43 चालों में हाथ बढ़ाकर अपनी हार स्वीकार की।

प्रतियोगिता की पहली ही बाज़ी में काले मोहरों से विदित गुजराथी ने भारत के ही अर्जुन एरिगैसी को मात दी। इस बाज़ी में विदित ने एकतरफा अंदाज़ में पोज़िशनल शतरंज का उदाहरण पेश किया और अंत में घोड़े और ऊँट से अर्जुन को मात दी।

सफ़ेद मोहरो से हांस ने प्रज्ञानन्दा को हराया

हरिका और दिव्या के बिच की बाजी ड्रा रही

पुरुष वर्ग के पहले दिन के सभी मुकाबले

महिला वर्ग के पहले दिन के सभी मुकाबले

पहले दिन के बाद पुरुष वर्ग की स्थिति

पहले दिन के बाद महिला वर्ग की स्थिति

पहले दिन के 3 मुकाबलो के नतीज़े

Round 1 on 2026/01/07 at 15:00 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

IND

2721

GM

Anand, Viswanathan

1 - 0

GM

So, Wesley

USA

2705

2

CHN

2746

GM

Wei, Yi

½ - ½

GM

Nihal, Sarin

IND

2660

3

IND

2603

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

½ - ½

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2662

4

IND

2746

GM

Erigaisi, Arjun

0 - 1

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

IND

2632

5

USA

2636

GM

Niemann, Hans Moke

1 - 0

GM

Murzin, Volodar

FID

2603

Round 2 on 2026/01/07 at 16:15 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

USA

2705

GM

So, Wesley

1 - 0

GM

Murzin, Volodar

FID

2603

2

IND

2632

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

½ - ½

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2636

3

IND

2662

GM

Praggnanandhaa, R

1 - 0

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2746

4

IND

2660

GM

Nihal, Sarin

1 - 0

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2603

5

IND

2721

GM

Anand, Viswanathan

½ - ½

GM

Wei, Yi

CHN

2746

Round 3 on 2026/01/07 at 17:30 hrs

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

CHN

2746

GM

Wei, Yi

0 - 1

GM

So, Wesley

USA

2705

2

IND

2603

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

0 - 1

GM

Anand, Viswanathan

IND

2721

3

IND

2746

GM

Erigaisi, Arjun

1 - 0

GM

Nihal, Sarin

IND

2660

4

USA

2636

GM

Niemann, Hans Moke

1 - 0

GM

Praggnanandhaa, R

IND

2662

5

FID

2603

GM

Murzin, Volodar

½ - ½

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

IND

2632

Details

चौथे राउंड के मुकाबले

Bo.

FED

Rtg

White

Result

Black

FED

Rtg

1

USA

2705

GM

So, Wesley

GM

Vidit, Santosh Gujrathi

IND

2632

2

IND

2662

GM

Praggnanandhaa, R

GM

Murzin, Volodar

FID

2603

3

IND

2660

GM

Nihal, Sarin

GM

Niemann, Hans Moke

USA

2636

4

IND

2721

GM

Anand, Viswanathan

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2746

5

CHN

2746

GM

Wei, Yi

GM

Aravindh, Chithambaram Vr.

IND

2603

Details

महिला वर्ग के नतीजे

Round 1 on 2026/01/07 at 15:00 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

IND

2148

WGM

Rakshitta, Ravi

½ - ½

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2512

2

USA

2347

IM

Yip, Carissa

1 - 0

IM

Tsolakidou, Stavroula

GRE

2347

3

IND

2422

GM

Divya, Deshmukh

½ - ½

GM

Dronavalli, Harika

IND

2416

4

GEO

2393

GM

Dzagnidze, Nana

½ - ½

GM

Lagno, Kateryna

RUS

2421

5

IND

2325

IM

Vantika, Agrawal

1 - 0

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2392

Round 2 on 2026/01/07 at 16:15 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

FID

2512

GM

Goryachkina, Aleksandra

1 - 0

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2392

2

RUS

2421

GM

Lagno, Kateryna

1 - 0

IM

Vantika, Agrawal

IND

2325

3

IND

2416

GM

Dronavalli, Harika

½ - ½

GM

Dzagnidze, Nana

GEO

2393

4

GRE

2347

IM

Tsolakidou, Stavroula

1 - 0

GM

Divya, Deshmukh

IND

2422

5

IND

2148

WGM

Rakshitta, Ravi

½ - ½

IM

Yip, Carissa

USA

2347

Round 3 on 2026/01/07 at 17:30 hrs

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

USA

2347

IM

Yip, Carissa

1 - 0

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2512

2

IND

2422

GM

Divya, Deshmukh

½ - ½

WGM

Rakshitta, Ravi

IND

2148

3

GEO

2393

GM

Dzagnidze, Nana

1 - 0

IM

Tsolakidou, Stavroula

GRE

2347

4

IND

2325

IM

Vantika, Agrawal

1 - 0

GM

Dronavalli, Harika

IND

2416

5

IND

2392

GM

Vaishali, Rameshbabu

½ - ½

GM

Lagno, Kateryna

RUS

2421

Details

चौथे राउंड के मुकाबले

Bo.

FED

Rtg

 

White

Result

Black

 

FED

Rtg

1

FID

2512

GM

Goryachkina, Aleksandra

GM

Lagno, Kateryna

RUS

2421

2

IND

2416

GM

Dronavalli, Harika

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2392

3

GRE

2347

IM

Tsolakidou, Stavroula

IM

Vantika, Agrawal

IND

2325

4

IND

2148

WGM

Rakshitta, Ravi

GM

Dzagnidze, Nana

GEO

2393

5

USA

2347

IM

Yip, Carissa

GM

Divya, Deshmukh

IND

2422

Details

समय सारिणी

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

पुरुष वर्ग के सभी राउंड की पैरिंग यहाँ देखे, महिला वर्ग के सभी राउंड की पैरिंग यहाँ देखे, प्रतियोगिता की तस्वीरें यहाँ देखे, टूर्नामेंट वेन्यू

हिंदी खबरों के लिए, हिंदी चैसबेस यूट्यूब, हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम, हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us