
सेंट लुईस , यूएसए में शुरू गुए ग्रांड चेस टूर के क्लासिकल मुक़ाबले के टूर्नामेंट सिंकिफील्ड कप में भारत के विश्वनाथन आनंद नें धमाकेदार अंदाज में बड़ी जीत दर्ज करते हुए पहले राउंड के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली है । आनंद नें पहले राउंड में रूस के इयान नेपोमनियची को मात देते हुए शानदार जीत दर्ज की ।

आपको बता दे की कुछ दिनो पहले भी आनंद नें पेरिस में हुए रैपिड मुक़ाबले में पहले राउंड में उन्हे मात देकर प्रतियोगिता की शुरुआत की थी । बड़ी बात यह रही की आनंद की यह जीत काले मोहरो से आई उन्होने इंग्लिश ओपेनिंग खेलते हुए लंबे चले मुकाबले में 75 चालों में जीत दर्ज की । लगभग बराबरी पर चल रहे मुक़ाबले में आनंद नें अपने हाथी और घोड़े के तालमेल से नेपोमनियची के हाथी और ऊंट को बुरी तरह उलझा कर रखा और अपने एक तेजी से आगे बढ़ते प्यादे के दम पर एक यादगार जीत दर्ज की ।



अन्य सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे चीन के डींग लीरेन नें अमेरिका के वेसली सो से ,अर्मेनिया के लेवान अरोनियन ने फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से ,विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें नीदरलैंड के अनीश गिरि से ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा नें हमवतन फबियानों करूआना से तो रूस के सेरगी कार्याकिन नें अजरबैजान के शाकिरयार ममेद्यारोव से ड्रॉ खेला ।

दूसरे राउंड का आनंद और कार्लसन का मुक़ाबला देखने लायक होगा क्यूंकी आनंद जहां शानदार लय मे है तो कार्लसन अभी अभी सेंट लुईस मे बुरी तरह से कई मैच हारे है ऐसे मे यह मुकाबला दिलचस्प हो जाता है तो क्या आनंद आज कार्लसन को मात देंगे ?

राउंड 1 के सभी मुक़ाबले








