ग्रांड चेस टूर फाइनल में भिड़ेंगे – मैक्सिम वाचिए लग्राव, फ़ैबियानो कारुआना, लेवोन अरोनियन और भारत के आर प्रज्ञानन्दा
साओ पाओलो, ब्राज़ील में होने वाले ग्रांड चेस टूर फाइनल के लिए अब चारों खिलाड़ी तय हो चुके हैं। 27 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक होने वाले इस फाइनल में प्रज्ञानन्दा भी शिरकत करेंगे।सिंकिफील्ड कप का अंतिम मुक़ाबला भी काफ़ी दिलचस्प रहा। एक ओर मैक्सिम वाचिए लग्राव और डूडा ने सिर्फ़ 15 चालों में ही चले दोहराकर तेज़ ड्रॉ खेला, तो वहीं प्रज्ञानन्दा ने भी लेवोन अरोनियन से 32 चालों में ड्रॉ खेला। एकमात्र निर्णायक मुक़ाबले में वेस्ली सो ने अब्दुसत्तारोव को हराकर न सिर्फ़ प्लेऑफ़ में जगह बनाई बल्कि अंत में खिताब भी जीत लिया। हालाँकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे प्रज्ञानन्दा और कारुआना को भी ज़्यादा निराशा नहीं होगी क्योंकि दोनों ने अगले महीने होने वाले ग्रांड चेस टूर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

सफ़ेद मोहरों से खेलते हुए वेस्ली सो ने स्कॉच गैम्बिट अपनाई और मिडलगेम आते-आते अब्दुसत्तारोव के राजा पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। लगातार बने दबाव को अब्दुसत्तारोव ज़्यादा देर तक झेल नहीं पाए। इस बाज़ी का सबसे यादगार पल रहा वेस्ली सो का किंग वॉक – g1 से शुरू हुआ राजा चलते-चलते b3 तक पहुँचा। अब्दुसत्तारोव इसे रोक नहीं पाए और जैसे ही वेस्ली ने अपने राजा को सुरक्षित पाया, उन्होंने फिर से अब्दुसत्तारोव के राजा पर हमला शुरू कर दिया और 52 चालों में यह शानदार बाज़ी जीत ली।

प्रज्ञानन्दा और लेवोन अरोनियन – मज़बूत खेल के बाद ड्रॉ

गुकेश और फ़ैबियानो कारुआना – 44 चालों के बाद ड्रॉ
नीचे देखें प्लेऑफ के मुकाबले:

पहले मुकाबले में प्रज्ञानन्दा ने जीत हासिल की।

वेस्ली सो ने जीता दूसरा मुकाबला।

अंतिम मुकाबला ड्रा कर वेस्ली बने विजेता।

अंक तालिका :

ग्रैंड चैस टूर की तालिका :









