NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

वर्ल्ड रैपिड चैंपियनशिप डे-1 : गुकेश और अर्जुन ने कार्लसन के साथ बनाई संयुक्त बढ़त

by Devansh Singh - 27/12/2025

कतर की राजधानी दोहा में एक बार फिर शतरंज का असली रोमांच लौट आया है, 9 साल बाद वर्ल्ड रैपिड और ब्लिट्ज चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहे दोहा के कतर यूनिवर्सिटी कैंपस में पहले दिन ही वो सब कुछ देखने को मिला जिसका फैंस इंतज़ार कर रहे थे शानदार जीतें, कुछ बड़े उलटफेर और भारतीय खिलाड़ियों की ज़बरदस्त टक्कर। 10 लाख यूरो के इनामी पूल वाले इस टूर्नामेंट के पहले दिन ओपन सेक्शन में 5 राउंड हुए, और दिन खत्म होते-होते भारत के दो बड़े सितारे डी. गुकेश और अर्जुन एरिगैसी मैग्नस कार्लसन के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 पर काबिज हैं। क्लासिकल वर्ल्ड चैंपियन गुकेश ने साबित कर दिया कि वो रैपिड में भी अब किसी से कम नहीं हैं। पहले राउंड में ड्रॉ से शुरुआत करने के बाद गुकेश ने जैसे अपनी गियर बदल दी और लगातार 4 बाज़ियाँ जीतीं। अर्जुन का दिन तो और भी ऐतिहासिक रहा, और उन्होंने दिन के अंतिम राउंड में मैग्नस कार्लसन को ड्रा पर रोका। पहले दिन के 5 मुकाबलों के बाद कोई भी खिलाडी पुरे अंको पर नहीं है और 4.5/5 अंक के साथ 5 खिलाडी शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। आज 4 रैपिड के मुकाबले होंगे और दिन में 4:30 बजे से बाजियां खेली जाएंगी। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट ,फोटो : निकलेश जैन, शाहिद अहमद,आदित्य रॉय सुर।



15 साल के गौथम कृष्णा ने सबको चौंकाया!!!

अगर पहले दिन की कोई सबसे बड़ी "सरप्राइज" कहानी है, तो वो है केरल के 15 साल के गौतम कृष्णा। 187वीं वरीयता के साथ खेल रहे इस युवा इंटरनेशनल मास्टर ने बड़े-बड़े ग्रैंडमास्टर्स के पसीने छुड़ा दिए। गौथम ने पूर्व वर्ल्ड कप विजेता तैमूर रादजाबोव को केवल 33 चालों में हरा दिया, और भारत के ही अरविंद चिदंबरम को भी मात दी। गौथम ने अलेक्जेंडर ग्रिशुक और अनीश गिरी जैसे दिग्गज खिलाड़िओ के खिलाफ ड्रॉ खेला। वह 4 अंकों के साथ लीडर्स के बिल्कुल करीब हैं। आज की पहली रैपिड बाजी में गौथम हमें काले मोहरो से अमेरिका के हांस नेइमनं के खिलाफ खेलते नज़र आएँगे।

यह चेहरा याद रखियेगा!

महिला सेक्शन: हरिका और वैशाली की दमदार शुरुआत

महिला वर्ग में चीन की झू जिनर 4/4 अंकों के साथ अकेले टॉप पर हैं, लेकिन भारतीय टीम भी उनके पीछे मजबूती से खड़ी है,हरिका द्रोणावल्ली ने बहुत ही सधा हुआ खेल दिखाया और 3 जीत और 1 ड्रॉ के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं। वैशाली ने दिन का सबसे बड़ा धमाका किया जब उन्होंने पूर्व वर्ल्ड चैंपियन टैन झोंगयी को एक नाटकीय मैच में हरा दिया। टैन जीत की स्थिति में थीं, लेकिन वैशाली के दबाव में उन्होंने 'बैक-रैंक चेकमेट' देख ही नहीं पाया और हार मान ली और वह 3/4 अंक पर बानी हुई हैं कोनेरू हम्पी भी 3 अंक के साथ दूसरे दिन में प्रवेश करेंगी, डिफेंडिंग चैंपियन हम्पी ने थोड़ी धीमी शुरुआत की है, लेकिन उनके अनुभव को देखते हुए अगले दो दिन बहुत दिलचस्प होने वाले हैं।

3 .5 /4 अंक बनाकर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रही हैं हरिका

नीचे देखे पहले दिन के कुछ शानदार मुकाबले :

गौथम ने किया बड़ा उलटफेर ,गौथम कृष्णा बनाम तैमूर राडजाबोव राउंड 3 : (1 -0 )

अर्जुन ने बचाया एन्डगेम ,कार्लसन बनाम अर्जुन की बाजी रही ड्रा

संदीपन चंदा ने दी लेवोन को मात

संदीपन ने प्रग्ग को भी हराया

हारी हुई बाजी में मिली बैक रैंक की सौगात, जीती वैशाली

गौथम ने खेला ग्रिस्चुक से ड्रा

नीचे देखे ओपन वर्ग के सभी मुक़ाबले :

नीचे देखे महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले:

नीचे देखे कुछ शानदार तस्वीरें :

फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव

जाने कितनी जंग लड़ी जाएंगी इस मैदान में

मौज मस्ती से भरा दिन

शतरंज कठिन है

शतरंज ख़ुशी है

शतरंज चंचल है

शतरंज जटिल है

पांच मुकाबलों के बाद ओपन वर्ग में रैंकिंग कुछ इस प्रकार है :

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

1

GM

Carlsen, Magnus

NOR

2824

4,5

15

18

2627

0

0

2967

2

9

GM

Erigaisi, Arjun

IND

2714

4,5

14,5

17,5

2622

0

0

2961

3

6

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

FRA

2730

4,5

13,5

14,5

2599

0

0

2944

4

7

GM

Artemiev, Vladislav

FID

2727

4,5

13

14,5

2590

0

0

2936

5

16

GM

Gukesh, D

IND

2692

4,5

12

14

2522

0

0

2864

6

45

GM

Anton Guijarro, David

ESP

2619

4

14,5

16,5

2585

0

0

2793

7

51

GM

Sargsyan, Shant

ARM

2611

4

14

15,5

2588

0

0

2781

8

187

IM

Goutham, Krishna H

IND

2392

4

13,5

16

2653

0

0

2880

9

180

IM

Orozbaev, Eldiyar

KGZ

2405

4

13,5

15

2623

0

0

2853

10

113

GM

Hovhannisyan, Robert

ARM

2517

4

13,5

14,5

2655

0

0

2780

11

18

GM

Giri, Anish

NED

2685

4

13

15,5

2525

0

0

2738

12

86

GM

Chanda, Sandipan

IND

2553

4

13

15

2641

0

0

2818

13

12

GM

Sindarov, Javokhir

UZB

2704

4

13

15

2563

0

0

2788

14

29

GM

Robson, Ray

USA

2652

4

13

15

2546

0

0

2768

15

19

GM

Yu, Yangyi

CHN

2680

4

12,5

15

2493

0

0

2715

जानकारी

महिला वर्ग की रैंकिंग कुछ इस प्रकार है :

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

Rp

1

10

GM

Zhu, Jiner

CHN

2435

4

8,5

10

2334

0

0

3098

2

29

GM

Batsiashvili, Nino

GEO

2346

3,5

9

11

2340

0

0

2612

3

3

GM

Goryachkina, Aleksandra

FID

2505

3,5

9

11

2338

0

0

2643

4

12

GM

Muzychuk, Mariya

UKR

2421

3,5

8

10

2280

0

0

2593

5

9

GM

Dronavalli, Harika

IND

2435

3,5

8

9,5

2308

0

0

2614

6

18

GM

Stefanova, Antoaneta

BUL

2379

3,5

7,5

8,5

2305

0

0

2584

7

19

IM

Song, Yuxin

CHN

2375

3,5

7

9

2251

0

0

2567

8

27

IM

Khademalsharieh, Sarasadat

ESP

2356

3,5

6,5

7,5

2203

0

0

2519

9

69

WGM

Zhapova, Yana

FID

2227

3

9,5

10,5

2386

0

0

2401

10

20

GM

Khotenashvili, Bella

GEO

2373

3

9

11

2239

0

0

2412

11

25

GM

Vaishali, Rameshbabu

IND

2359

3

8,5

10,5

2367

0

0

2505

12

4

GM

Lei, Tingjie

CHN

2496

3

8,5

10,5

2284

0

0

2459

13

11

GM

Dzagnidze, Nana

GEO

2425

3

8

10

2334

0

0

2491

14

7

GM

Kosteniuk, Alexandra

SUI

2450

3

8

10

2285

0

0

2454

15

47

IM

Padmini, Rout

IND

2290

3

8

9,5

2339

0

0

2465

जानकारी

आज होने वाले राउंड 5 के मुकाबले :

Bo.

No.

 

White

Rtg

Pts.

Result

Pts.

Black

Rtg

 

No.

1

6

GM

Vachier-Lagrave, Maxime

2730

GM

Carlsen, Magnus *)

2824

1

2

9

GM

Erigaisi, Arjun

2714

GM

Artemiev, Vladislav

2727

7

3

18

GM

Giri, Anish

2685

4

GM

Gukesh, D

2692

16

4

56

GM

Matlakov, Maxim

2602

4

4

GM

Sindarov, Javokhir

2704

12

5

86

GM

Chanda, Sandipan

2553

4

4

GM

Yu, Yangyi

2680

19

6

24

GM

Nihal, Sarin

2664

4

4

GM

Sargsyan, Shant

2611

51

7

180

IM

Orozbaev, Eldiyar

2405

4

4

GM

Robson, Ray

2652

29

8

36

GM

Sarana, Alexey

2641

4

4

GM

Hovhannisyan, Robert

2517

113

9

106

GM

Makarian, Rudik

2524

4

4

GM

Anton Guijarro, David

2619

45

10

48

GM

Niemann, Hans Moke

2612

4

4

IM

Goutham, Krishna H

2392

187

जानकारी

नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक

हिंदी खबरों के लिए
हिंदी चैसबेस यूट्यूब

हिंदी चैसबेस इंस्टाग्राम

हिंदी चैसबेस फेसबुक




Contact Us