आपको बता दे की 33 भारतीय खिलाड़ियों का समूह इस समय मॉस्को के कॉसमॉस होटल में ठहरा हुआ है जहां पर बम होने की खबर मिली और उसके बाद सभी लोगो को होटल से बाहर ले जाया गया और यहाँ तक की बीच मैच में खिलाड़ियों को मैच छोड़कर तुरंत बाहर ले जाया गया । 

भारतीय शतरंज खिलाड़ी तनाव के माहौल को शतरंज खेलके दूर करते हुए ! यही तो बात है शतरंज के खिलाड़ियों में !!

मॉस्को के केंद्र में स्थित कॉसमॉस होटल को रूस के सबसे बड़े और विशाल होटल में गिना जाता है 

अखिल भारतीय शतरंज महासंघ नें इस बारे में एक बयान अपनी अधिकृत वेबसाइट पर भी जारी किया है । 

खैर फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और सभी भारतीय खिलाड़ी सुरक्षित हो जो राहत की बात है और उम्मीद है यह सिर्फ एक अफवाह साबित हो और एरोफ़्लोट ओपन हमेशा की तरह अपने परंपरागत अंदाज में पूरा हो । 

 

देखे शतरंज समाचार और जुड़े चेसबेस इंडिया के यूट्यूब चैनल से