विश्व चैंपियन डी गुकेश पोलैंड के काटोविस में विश्व कप विजेता यान-क्रिश्टॉफ डूडा से भिड़ेंगे

छह ब्लिट्ज मुकाबले

इन दो दिग्गजों के बीच मुख्य मैच के अलावा पोलैंड के दो उभरते सितारों – ग्रांडमास्टर याकुब सीमैन और आईएम पैट्रिक चेस्लाक के बीच भी एक और मुकाबला खेला जाएगा। याकुब ने पिछले महीने अपना अंतिम जीएम नॉर्म हासिल कर ग्रांडमास्टर का खिताब पा चुके है , जबकि पैट्रिक को हाल ही में आईएम खिताब प्रदान किया गया।


गुकेश पहुंचे पोलैंड | वीडियो: ChessBase India


गुकेश और डुड़ा , फाइल फोटो : ग्रांड चैस टूर

मैच प्रारूप

यह मुकाबला कुल छह ब्लिट्ज गेम्स का होगा।

समय नियंत्रण: 3 मिनट + 2 सेकंड प्रति चाल।

टाई-ब्रेक नियम

यदि मुकाबला 3–3 पर समाप्त होता है, तो विजेता का फैसला एक आर्मागेडन मुकाबले से होगा।

ड्रॉ ऑफ लॉट्स से तय किया जाएगा कि कौन-सा खिलाड़ी सफेद या काले मोहरे चुनेगा।

आर्मागेडन के लिए समय नियंत्रण:

  • सफेद मोहरे – 5 मिनट

  • काले मोहरे – 4 मिनट
    चाल संख्या 61 से दोनों खिलाड़ियों को प्रति चाल 1 सेकंड की वृद्धि मिलेगी।

देखे सीधा प्रसारण हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर