chessbase india logo

विश्व केडेट स्पर्धा :: भारत नें झटके सर्वाधिक पदक

by निकलेश जैन - 31/10/2016

बेतुमी ,(जॉर्जिया) दीपावली के दिन सिर्फ हाँकी ही नहीं शतरंज से भी भारत को पदको का तोहफा मिला और बड़ी बात ये की यहाँ से तोहफा छोटे छोटे नन्हें मुन्नो ने दिलाया । पिछले 12 दिनो से चल रहे मुकाबलों में अंततः भारत अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा  पर निश्चित तौर पर दुनिया की नजर अब भारतीय खिलाड़ियों पर होती है  ऐसे में हमें अपनी तैयारी और बेहतर करने की जरूरत है  । मुख्य तौर पर 8 वर्ष से लेकर 16 वर्ष तक के समूह में होने वाली विश्व स्पर्धाओं को खिलाड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण विश्व शतरंज संघ द्वारा इसे इस वर्ष से 8 और 12 वर्ष आयु वर्ग में विश्व केडेट स्पर्धा के रूप में एक नया नाम दिया गया । दुनिया भर के 66 देशो के 722 नन्हें सितारे इस विश्व स्पर्धा में भाग लेने बेतुमी में एकत्र हुए । भारत नें इस बार 28 नन्हें बच्चे कुल छह आयु वर्ग में प्रतियोगिता में उतारे थे और उतार चढ़ाव भरी रही इस प्रतियोगिता में अंततः भारत नें कुल 18 पदको में से चार पदक अपने नाम किए हालांकि स्वर्ण पदक की कमी के चलते भारत पदक तालिका में अमेरिका ,रूस ,तुर्कमेनिस्तान और कजाकिस्तान के बाद पांचवे स्थान पर रहा पर एक रजत और तीन कांस्य जीतकर भारतीय टीम नें भारत के तिरंगे को समूचे विश्व के सामने सम्मानित करते हुए ही अपना विश्व केडेट का सफर पूरा किया । 

 

 

विश्व केडेट शतरंज स्पर्धा – भारत नें झटके सर्वाधिक 4 पदक

" ये देश है तुम्हारा नेता तुम्ही हो कल के " इन नन्हें विजेताओं के लिए यही पंक्तियों सटीक बैठती है 

 

         

भारत भले ही स्वर्ण पदक से चूक गया पर सबसे ज्यादा 4 पदक जीतने में कामयाब रहा 

 

प्रग्गानंधा से शायद हमें स्वर्ण की उम्मीद थी पर शायद यही खेल है जिसमें हार जीत लगी रहती है हम सब कुछ निश्चित नहीं कर सकते  पर हाँ इस बात में कोई दो राय नहीं है की प्रग्गानंधा जैसे नन्हें सितारे ही कल के भारत के सितारे है 

 

                        अंडर 12 बालक वर्ग में भारत के अब तक के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी माने जा रहे विश्व के सबसे युवा इंटरनेशनल मास्टर प्रग्गानंधा 8.5 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रहे और भारत के लिए कांस्य पदक जीतने में सफल रहे भारत के ही प्रतिभाशाली निहाल सरीन 8.5 अंक बनाकर टाईब्रेक की वजह से चौंथे स्थान पर रहे ।

     स्वर्ण पदक बेहद ही आश्चर्यजनक तौर पर भारतीय मूल के अमेरिकी निखिल कुमार नें जीता जबकि अमेरिका के ही एंड्रू हाँग नें रजत पदक जीता 

दुर्भाग्य से निहाल भले ही पदक नहीं जीत पाये पर उनका प्रयास शानदार था ! बधाई 

 

नागपुर की बच्चियों नें दिलाये भारत को दो पदक – भारत के लिए और अच्छी खबर अंडर 12 बालिका वर्ग से भी मिली जहां भारत को एकमात्र रजत पदक और सबसे ज्यादा दो पदक मिले । नागपुर की निवासी दो बालिकाओं नें देश के लिए पदक जीते ।

पूरी प्रतियोगिता में मृदुल नें निरंतरता बनाए रखी और पुरुष्कार उन्हे रजत पदक के रूप में मिला 

 

काम भले  ही बड़ो जैसे हो पर दिल तो बच्चा है जी 

मृदुल धनकार नें 9 अंक बनाते हुए देश को रजत तो दिव्या देशमुख नें भारत को 8.5 अंक बनाते हुए कांस्य पदक दिला दिया । पहले स्थान पर 10 अंको के साथ रूस की बिबिसरा आसूबाएवा ने स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया ।

 

इन लम्हो का कोई मुक़ाबला नहीं होता जैसे कोच मृणालिनी कुंटे की आंखो में उनका बचपन का ख्वाब दिव्या के जरिये पूरा हो गया हो 

 

 भारत को एक अन्य पदक अंडर 10 बालक वर्ग से मिला जहां भारत के लिए वी प्रणव नें कांस्य पदक जीतकर पदको की संख्या चार पहुंचा दी भारत के बाद संख्या के लिहाज से अमेरिका और रूस नें तीन पदक तो तुर्कमेनिस्तान नें दो पदक जीते ।

 

 

खुशियों के साथ भारत के दल नें बेतुमी में  दीपावली का आनंद उत्सव मनाया । एक खिलाड़ी और उसके अभिभावक को जाने कितने उत्सव देश से दूर रहकर मनाने होते है तब जाके देश को कुछ पदक प्राप्त होते है चेसबेस इंडिया की ओर से आप सभी के जज्बे को सलाम !!

 

भारतीय खिलाड़ियों नें कुछ इस तरह प्रदर्शन किया 

SNo   Name Rtg FED Pts.  Rk. K rtg+/- Group
1 IM Praggnanandhaa R  2442 IND 8.5 3 10 -2.3 Open U12
5 FM Nihal Sarin  2324 IND 8.5 4 20 15.8 Open U12
8   Dhanush Bharadwaj  2232 IND 7 21 20 -41.4 Open U12
63 CM Karthik Kumar Pradeep  1873 IND 5.5 64 40 26 Open U12
64 CM Kushagra Mohan  1872 IND 7 24 40 88.4 Open U12
117   Chiranjan Kumarr K S  1339 IND 4 116 40 15.2 Open U12
5 CM Aditya Mittal  2144 IND 7.5 14 40 -104 Open U10
6 CM Mendonca Leon Luke  2133 IND 8 8 40 -58 Open U10
10   Pranav V  1994 IND 8.5 3 40 47.2 Open U10
77   Hriday Dharmesh Sheth  1491 IND 5.5 76 40 3.6 Open U10
48   Kadakia Veer  1273 IND 6.5 32 40 57.2 Open U08
52   Bhagat Kush  1263 IND 6.5 42 40 18 Open U08
60   Vidit Jain  1236 IND 5 82 40 16.8 Open U08
64   Midilesh Ms  1214 IND 6.5 36 40 33.6 Open U08
67   Swayham P Das  1198 IND 6.5 37 40 39.6 Open U08
77   Aryan Surya S A  1026 IND 3.5 126 40 -3.2 Open U08
3   Rakshitta Ravi  2068 IND 6.5 20 40 -136 Girls U12
16 WFM Divya Deshmukh  1836 IND 8.5 3 40 84.4 Girls U12
19 WCM Mrudul Dehankar  1809 IND 9 2 40 114.4 Girls U12
22   Ananya Rishi Gupta  1788 IND 5 61 40 -133 Girls U12
34   Adane Narayani  1688 IND 6.5 29 40 -45.2 Girls U12
44 WCM Wankhade Sanskruti  1344 IND 7.5 10 40 92 Girls U10
65   Darsana M S  1256 IND 6.5 24 40 167.6 Girls U10
67   Vishwa Vasnawala  1240 IND 8 8 40 219.2 Girls U10
18 WCM Shefali A N  1165 IND 6 34 40 0 Girls U08
25   Rout Yashita  1105 IND 7 16 40 24.4 Girls U08
30   Valety Swetha  1038 IND 5.5 48 40 14.8 Girls U08
33   Falak Joni Naik  1024 IND 6 31 40 12.8 Girls U08

 ( सभी फोटो - मृणालिनी कुंटे जी के सौजन्य से  )

आधिकारिक वैबसाइट  

आपके सुझाव मुझे ईमेल करे - nikmpchess@gmail.com  

आपका दोस्त 

निकलेश जैन

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप मेरी किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :
अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 
  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 
email address: nikcheckmatechess@gmail.com


Contact Us