
मालमो ,स्वीडन ( निकलेश जैन ) में चल रहे छह दिग्गज ग्रांड मास्टरों के बीच चल रही तेपे सेगमेन शतरंज में शुरुआती पहले तीन राउंड में भारत के युवा सितारे ग्रांड मास्टर विदित गुजराती नें सभी मैच ड्रॉ खेले और ऐसा लग रहा था की टॉप सीड विदित के लिए खिताब जीतना संभव नहीं है लेकिन अंतिम दो राउंड में लगातार दो जीत से उन्होने सयुंक्त रूप से खिताब जीत लिया ।

पहले चौंथे राउंड में उन्होने रूस के दिग्गज ग्रांडमास्टर अलेक्ज़ेंडर मोरोज़ोविच को पराजित करते किया । लगभग बराबर से चल रहे मैच में मोरोज़ोविच की हाथी की एक गलत चाल का फायदा उठाते हुए विदित नें यह जीत दर्ज की

और अंतिम राउंड में स्वीडन के जानसन लीनूस के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडिलिउस की बराबरी हासिल करते हुए 3.5 अंक बनाते हुए खिताब का सयुंक्त विजेता होने का गौरव हासिल कर लिया,


रूस के मोरोज़ोविच और हंगरी के बेंजामिन ग्लेदुरा 2 अंक के साथ तीसरे और स्वीडन के जानसन लीनूस 1 अंक पर अंतिम स्थान पर रहे ।

यह भी पढे - तेपे सिगमन शतरंज - विदित की मोरोज़ोविच पर जीत









