भुवनेश्वर ,उड़ीसा ( निकलेश जैन ) किट विश्वविद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय 38वी राष्ट्रीय टीम शतरंज स्पर्धा में आज पुरुष और महिला दोनों वर्गो में पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ( पीएसपीबी ) नें एकल बढ़त हासिल कर ली है । । अन्य मुकाबलों में रेल्वे की दोनों टीमों ए और बी नें ड्रॉ खेला । एयरपोर्ट अथॉरिटी नें उड़ीसा ए को 3.5-0.5 से बड़े अंतर से पराजित किया । डिफेंस बोर्ड को एलआईसी के हाथो 3-1 से पराजय झेलनी पड़ी तो बंगाल नें आसाम को 3.5-0.5 से पराजित किया । चार राउंड के बाद पीएसपीबी 8 अंक के साथ पहले , रेल्वे ए और बी 7 अंक के साथ सयुंक्त दूसरे जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी , एयर इंडिया ,बंगाल ,एलआईसी ,उड़ीसा 6 अंक के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर है ।

खैर जब आपकी टीम कुछ इस तरह के दिग्गजों से भरी पड़ी हो तो फिर जीत तो आपके खाते मे आनी ही है | Photo: Gopakumar Sudhakaran
राउंड 4 के बाद की स्थिति

उड़ीसा शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राउंड का उदघाटन करते हुए
Photo: Gopakumar Sudhakara

पुरुष वर्ग में आज पीएसपीबी नें एयर इंडिया पर 3-1 से बड़ी जीत दर्ज करते हुए लगातार अपनी चौंथी जीत दर्ज करते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली आज इस जीत में जीएन गोपाल और मुरली कार्तिकेयन नें बड़ी भूमिका निभाई उन्होने क्रमशः तेजस बाकरे और सत्यप्रज्ञान को पराजित किया जबकि सूर्य शेखर गांगुली नें नारायण श्रीनाथ तो भास्करन अधिबन नें स्वयम मिश्रा से ड्रॉ खेल कर मैच को पीएसपीबी के पक्ष में रखा
जीएन गोपाल नें मात्र 24 चालों में तेजस बाकरे को हार का स्वाद चखाया

पीएसपीबी नें एएआई पर 2.5-1.5 पर जीत दर्ज करते हुए खिताब की ओर एक महत्वपूर्ण जीत दर्ज की | Photo: Gopakumar Sudhakaran

डबल्यूआईएम साक्षी चित्लांगे नें डबल्यूजीएम सौम्या स्वामीनाथन से एक रोमांचक ड्रॉ खेला | Photo: Gopakumar Sudhakaran
इंटरनेशनल मास्टर पदमिनी राऊत नें वर्षीनी पर एक अच्छी जीत दर्ज की .
महिला वर्ग में आज पीएसपीबी नें एयरपोर्ट अथॉरिटी को 2.5-1.5 से पराजित करते हुए 6 अंक के साथ एकल बढ़त हासिल कर ली । तीन राउंड के बाद पीएसपीबी 6 अंक के साथ पहले ,5 अंको के साथ एयर इंडिया दूसरे , एलआईसी ,एयरपोर्ट अथॉरिटी ,तामिलनाडु , उड़ीसा 4 अंको के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है ।
राउंड 3 के बाद अंक तालिका
रेल्वे विरुद्ध रेल्वे !!

रेल्वे ए और बी नें आपस में सभी मैच ड्रॉ खेले

रेल्वे के लिए आगे की राह अब कम से कम आपस में टकराने की वजह से तो नहीं रुकेगी | Photo: Gopakumar Sudhakaran

उड़ीसा के संबित पांडा नें ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर को बराबरी पर रोक लिया | Photo: Gopakumar Sudhakaran

एयर इंडिया नें पंजाब को 4-0 से हराकर दूसरे स्थान पर पकड़ मजबूत की | Photo: Gopakumar Sudhakaran

तमिलनाडु नें किट को 2.5-1.5 से पराजित किया | Photo: Gopakumar Sudhakaran
राउंड 4 पुरुष वर्ग के सारे मैच !!