chessbase india logo

पदमिनी का लगातार तीसरे राष्ट्रीय खिताब पर कब्जा

by निकलेश "क्रांति "जैन - 15/11/2016

जब आप खराब लय से जूझ रहे हो और आपके परिणाम आपकी अपेक्षा से लगातार उलट आ रहे हो ऐसे समय में ही एक अच्छा खिलाड़ी उम्मीद न छोड़ते हुए जोरदार वापसी करता है । इस बार हमारे सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है भारत की लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय महिला शतरंज विजेता बनी इंटरनेशनल मास्टर पदमिनी राऊत नें । भारत की इस युवा प्रतिभा के लिए पिछले कुछ समय से परिणाम उलट आ रहे थे । पिछले नॉर्वे ओलंपियाड में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली पदमिनी इस वर्ष हुए ओलंपियाड में अपेक्षानुरूप प्रदर्शन नहीं कर सकी थी और चीन में हुई लीग में भी उन्हे काफी रेटिंग का नुकसान उठाना पड़ा था । पर भारत की साहसी बेटी नें पुनः राष्ट्रीय विजेता बनकर सभी के सामने एक प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया , बधाई और शुभकामनाए पदमिनी आप भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहें !!

 

 

दिल्ली के पंजाब भवन में चल रही 43वीं नेशनल प्रीमियर शतरंज  2016 का खिताब पीएसपीबी की पदमिनी राऊत नें ख़िताबी हेट्रिक बनाते हुए जीत लिया इससे पहले उन्होने सांगली (महाराष्ट्र )2014 में ,कोलकाता 2015 में यह खिताब अपने नाम किया था ।

2014-2015-2016 नेशनल चैम्पियन इंटरनेशनल मास्टर पदमिनी राऊत मुख्य अतिथि से पुरुष्कार लेती हुई 

आज अंतिम और ग्यारवे राउंड में पदमिनी नें शीर्ष वरीयता प्राप्त ईशा करवाड़े से सफ़ेद मोहरो से आसान ड्रॉ खेलते हुए अपनी जीत सुनिश्चित कर ली वे कुल 8 अंको पर अकेली खिलाड़ी रही
[Event "43rd National Women Premier Chess Champ"]
[Site "Panjab Bhawan, Copernicus Mar"]
[Date "2016.11.14"]
[Round "11.6"]
[White "Padmini, Rout"]
[Black "Karavade, Eesha"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "A00"]
[WhiteElo "2374"]
[BlackElo "2425"]
[PlyCount "52"]
[EventDate "2016.11.03"]
[EventRounds "11"]
[EventCountry "IND"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 g6 4. O-O Bg7 5. c3 a6 6. Ba4 Nge7 7. d4 exd4 8.
cxd4 b5 9. Bb3 O-O 10. d5 Na5 11. Bd2 Nxb3 12. Qxb3 c5 13. dxc6 dxc6 14. Bc3
Be6 15. Qc2 Bxc3 16. Nxc3 Qb6 17. h3 Rad8 18. Ne2 Bc4 19. Rfd1 Bxe2 20. Qxe2 c5
21. Qe3 Nc6 22. Qh6 f6 23. Qe3 Kg7 24. Rac1 Rxd1+ 25. Rxd1 Rd8 26. Rd5 Nd4 {
½-½} 1/2-1/2

मजेदार बात यह है की पदमिनी के पहले ये खिताब लगातार तीन साल तक मेरी एन गोम्स नें जीता था मतलब पिछले छह साल में भारत नें सिर्फ दो राष्ट्रीय विजेता देखे है। ।  

एयर इंडिया की विजयालक्ष्मी ने आज तमिलनाडू की प्रतिभाशाली और वर्तमान राष्ट्रीय जूनियर विजेता आर वैशाली को पराजित करते  हुए 7.5 अंको के साथ दूसरा स्थान सुनिचित किया ।
[Event "43rd National Women Premier Chess Champ"]
[Site "Panjab Bhawan, Copernicus Mar"]
[Date "2016.11.14"]
[Round "11.4"]
[White "Vijayalakshmi, Subbaraman"]
[Black "Vaishali, R."]
[Result "1-0"]
[ECO "A00"]
[WhiteElo "2390"]
[BlackElo "2300"]
[PlyCount "179"]
[EventDate "2016.11.03"]
[EventRounds "11"]
[EventCountry "IND"]

1. d4 Nf6 2. Nf3 g6 3. Nc3 d5 4. Bf4 Bg7 5. e3 O-O 6. Be2 Nbd7 7. h4 c5 8. Qd2
cxd4 9. exd4 Ne4 10. Nxe4 dxe4 11. Ng5 e5 12. dxe5 Nxe5 13. Nxe4 Qb6 14. O-O
Bf5 15. Ng3 Rfd8 16. Qc1 Be6 17. Be3 Qc6 18. c3 Nc4 19. Bg5 Re8 20. Bf3 Qb6 21.
b3 Ne5 22. Be2 Rac8 23. h5 Nd7 24. Be3 Qa5 25. Ne4 Bd5 26. Nd6 Bxg2 27. Rd1
Rxc3 28. Nxe8 Rxc1 29. Raxc1 Bc6 30. Nxg7 Kxg7 31. h6+ Kf8 32. Rxc6 bxc6 33.
Rxd7 Qxa2 34. Bc4 Qa1+ 35. Kg2 Qe5 36. Rxf7+ Ke8 37. Rf4 Qg5+ 38. Kf1 Qh5 39.
Re4+ Kd8 40. Rd4+ Kc7 41. Kg2 g5 42. Re4 a5 43. Be2 Qxh6 44. Bf3 Qg7 45. Rc4
Qg8 46. Bxc6 Kd6 47. Bf3 g4 48. Be4 Qf7 49. Kg3 Qh5 50. Bf4+ Ke6 51. Rc6+ Kd7
52. Rc7+ Ke6 53. Rxh7 Qb5 54. Rb7 Qe2 55. Rb6+ Kf7 56. Be3 Qd1 57. Bg5 a4 58.
bxa4 Qxa4 59. Rf6+ Kg7 60. Rf4 Qb3+ 61. Kxg4 Qd1+ 62. Kg3 Qg1+ 63. Bg2 Kg6 64.
Rg4 Qa1 65. Be3+ Kf5 66. Be4+ Kf6 67. Kg2 Qd1 68. Bf3 Qb3 69. Be4 Qd1 70. Rg6+
Ke5 71. Bf3 Qb3 72. Kg3 Kf5 73. Rg5+ Kf6 74. Be4 Qd1 75. Rc5 Qg1+ 76. Bg2 Qb1
77. Rc6+ Kf7 78. Bd5+ Kg7 79. Bd4+ Kh7 80. Rc7+ Kh6 81. Kf4 Qb8 82. Bg7+ Kh5
83. Bf3+ Kh4 84. Bf6+ Kh3 85. Be5 Qb4+ 86. Kf5 Qh4 87. Rg7 Qh8 88. Bg2+ Kh4 89.
Rg4+ Kh5 90. Bxh8 1-0

 

 

वही तीसरे स्थान पर शीर्ष वरीयता प्राप्त पीएसपीबी की ईशा करवाड़े रही जो 7 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही ।

आज सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा कल तक 7 अंको के साथ दूसरे स्थान पर चल रही पीएसपीबी की ही पूर्व विश्व जूनियर विजेता सौम्या स्वामीनाथन को जिन्हे थोड़ा खराब लय में चल रही मेरी एन गोम्स से हारने की कीमत शीर्ष तीन में स्थान गवाने के रूप में  चुकानी  पड़ी ।

[Event "43rd National Women Premier Chess Champ"]
[Site "Panjab Bhawan, Copernicus Mar"]
[Date "2016.11.14"]
[Round "11.1"]
[White "Soumya, Swaminathan"]
[Black "Gomes, Mary Ann"]
[Result "0-1"]
[ECO "A00"]
[WhiteElo "2386"]
[BlackElo "2306"]
[PlyCount "70"]
[EventDate "2016.11.03"]
[EventRounds "11"]
[EventCountry "IND"]

1. e4 c5 2. Nf3 a6 3. Nc3 d6 4. d4 cxd4 5. Nxd4 e5 6. Nb3 Be6 7. f4 Nc6 8. Be3
exf4 9. Bxf4 Nf6 10. Nd4 Bg4 11. Qd2 Be7 12. h3 Nxd4 13. Qxd4 Nh5 14. Be3 Bf6
15. Qd3 Bh4+ 16. Kd2 Be6 17. g4 Ng3 18. Rg1 Rc8 19. b3 h5 20. Ne2 Qa5+ 21. c3
Nxf1+ 22. Rgxf1 hxg4 23. hxg4 Bxg4 24. Rh1 g6 25. Nf4 Qa3 26. Kc2 Bf6 27. Nd5
Bxc3 28. Qxc3 Rxh1 29. Qxc8+ Bxc8 30. Rxh1 Qxa2+ 31. Kc3 Be6 32. Bg5 Bxd5 33.
exd5 Qe2 34. Rg1 Qe5+ 35. Kc2 Qh2+ 0-1

 

सौम्या 7 अंक बनाकर टाई ब्रेक की वजह से चौंथे स्थान पर रही ।
पीएसपीबी की मेरी एन गोम्स 5.5 अंक बनाकर पांचवे स्थान पर रही

 

प्रशिद्ध खेल पत्रकार श्री राकेश राव से पुरुष्कार लेती  तामिलनाडु की महालक्ष्मी जो  5 अंक बनाकर छठे स्थान पर रही 
एयर इंडिया की निशा मोहता 5 अंक बनाकर  सातवें स्थान पर रही 
तमिलनाडू की बाला कनम्मा 5 अंक बनाकर  आठवें स्थान पर रही 

 

और एलआईसी  की स्वाति घाटे  5 अंक बनाकर नवे स्थान पर रही 

 

आयोजन सचिव श्री अजीत वर्मा जी से पुरुष्कार लेती एलआईसी  की किरण मनीषा मोहंती जो  4 अंक बनाकर दसवें स्थान पर रही 
और तमिलनाडू की आर वैशाली 3.5 अंक बनाकर ग्यारवे स्थान पर रही 

 

 प्रत्युशा बोदा भी 3.5 अंको के साथ बारहवें स्थान पर रही
एक सफल आयोजन के सभी प्रतिभागी 

11 चक्रो में राउंड रॉबिन आधार पर यह प्रतियोगिता खेली गयी । दिल्ली शतरंज संघ नें अपने शानदार इंतजामों से खेल के स्तर को स्तरीय बनाए रखा । 

आर्बिटर टीम मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटरश्री बसंत कुमार (मध्य ) ,इंटरनेशनल आर्बिटर श्री गोपाकुमार (दायें ) और फीडे आर्बिटर जितेंद्र चौधरी  ने प्रतियोगिता का शानदार संचालन किया बल्कि हमें सही समय पर विडियो से लेकर फोटो सभी उपलब्ध कराये चेसबेस इंडिया उनका तहे दिल से आभार व्यक्त करता है । 

 

फ़ाइनल स्थिति और रैंकिंग्स 

Rk. SNo   Name FED Rtg Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 11 IM Padmini Rout IND 2374 8,0 0,0 41,25 5,0
2 9 IM Vijayalakshmi Subbaraman IND 2390 7,5 0,0 37,00 7,0
3 1 IM Karavade Eesha IND 2425 7,0 1,0 35,50 5,0
4 6 WGM Soumya Swaminathan IND 2386 7,0 0,0 34,25 5,0
5 12 WGM Gomes Mary Ann IND 2306 5,5 0,0 30,00 2,0
6 8 WIM Mahalakshmi M IND 2185 5,0 2,0 28,25 4,0
7 7 IM Mohota Nisha IND 2262 5,0 2,0 25,25 2,0
8 10   Bala Kannamma P IND 2073 5,0 1,0 25,50 3,0
9 5 WGM Swati Ghate IND 2260 5,0 1,0 25,00 4,0
10 4 WGM Kiran Manisha Mohanty IND 2117 4,0 0,0 20,50 1,0
11 3 WIM Vaishali R IND 2300 3,5 1,0 16,75 2,0
12 2 WIM Pratyusha Bodda IND 2289 3,5 0,0 17,75 3,0

 

 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप मेरी किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :
अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 
  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे 
email address: nikcheckmatechess@gmail.com  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Contact Us