chessbase india logo

कोलकाता : वन्तिका नें बिगाड़ी,मुरली की लय

by Niklesh Jain - 16/05/2018

कहने को तो कोलकाता इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर ओपन में सिर्फ दो राउंड हुए है पर पहले दो राउंड में ही उलटफेरों और शानदार खेल के कई परिणाम सामने आ चुके है । खैर सबसे बड़ा परिणाम रहा दो बार के राष्ट्रीय विजेता ग्रांडमास्टर मुरली कार्तिकेयन का महिला इंटरनेशनल मास्टर वन्तिका अग्रवाल से हारना तो अनुभवी डीवी प्रसाद की दीपन पर जीत भी चर्चा में रही। इन सबसे बीच फीडे अध्यक्ष की दौड़ में शामिल नाइजल शॉर्ट पर सबकी निगाहे लगी जिनके अनुसार वह अपने चुनाव प्रचार के पहले इस प्रतियोगिता में अपनी अंतिम छुट्टियाँ मनाने भारत आए हुए है ! अमृता मोकल , प्रशांत मौलिक और शाहिद अहमद की शानदार तस्वीरों और सागर शाह के विश्लेषण और इंटरव्यू से तैयार पढे यह लेख । 

न्यूटन स्कूल कोलकाता में हो रहे कोलकता इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर ओपन में 13 देशो के 27 ग्रांडमास्टर ,2 महिला ग्रांड मास्टर ,29 इंटरनेशनल मास्टर समेत कुल 98 टाइटल खिलाड़ी भाग ले रहे है । प्रतियोगिता के टॉप सीड ग्रांड मास्टर नाइजल शॉर्ट है और उनकी मौजूदगी नें निश्चित तौर पर सबका ध्यान खींचा है । भारत के लिए अभिजीत गुप्ता ,अरविंद चितांबरम और मुरली कार्तिकेयन ,संदीपन चंदा दीपसेन गुप्ता और राष्ट्रीय चैम्पियन ललित बाबू समेत नन्हें निहाल सरीन पर भी सबकी निगाहे रहेंगी । 

दूसरे राउंड में दो बार के राष्ट्रीय विजेता मुरली कार्तिकेयन को वन्तिका अग्रवाल नें काले मोहरो से पराजित कर सभी को चौंका दिया   Photo: Amruta Mokal

 

कार्तिकेयन  vs वन्तिका 

सफ़ेद मोहरो से आप कौन सी चाल चलना पसंद करेंगे इसी स्थिति में मुरली से चूक हो गयी और फिर वन्तिका नें शानदार चाले चली 
सुने वन्तिका का क्या कहना है इस जीत के बारे में 

ग्रांडमास्टर अभिजीत गुप्ता कभी भी हार नहीं मानते , राजा ऋत्विक के खिलाफ वह मुश्किल में थे और ओपनिंग से ही उनका खेल आसान नहीं था और अंत में जब वह लगभग हार रहे थे अपने विरोधी को चकमा दे आधा अंक बचाने में कामयाब रहे 

अंत समय में राजा अपने समय का प्रबंधन अच्छे से नहीं कर सके और अभिजीत के लिए यह ड्रॉ की राहत रही | Photo: Amruta Mokal

सफ़ेद यहाँ एक अतिरिक्त प्यादा ले सकता है . क्या आपको नजर आया ?
तो जाने क्या हुआ था मैच में ऋत्विक राजा से 

फीडे अध्यक्ष के चुनाव के पहले अपना अंतिम टूर्नामेंट खेल रहे दिग्गज नाइजल शॉर्ट नें आर वैशाली पर एक अच्छी जीत दर्ज की  | Photo: Amruta Mokal

साई विश्वेश सी नें चेन्नई ओपन के पूर्व विजेता उक्रेन के एडम तुखेव को बराबरी पर रोका .

बांग्लादेश की प्रतिभा फ़हाद रहमान नें भारत के ललित बाबू को बराबरी पर रोका | Photo: Prashant Mullick.
मैच के बाद फ़हाद नें चेसबेस इंडिया से बातचीत की 

पीएसपीबी के अनुभवी कोच डीवी प्रसाद नें दीपन चक्रवर्ती को हार का स्वाद चखाया  | Photo: Amruta Mokal

1987 में मिखाइल ताल को पराजित कर सभी की नजरों में आए डीवी प्रसाद आज भी किसी भी दिग्गज को पराजित करने का दमखम रखते है । 

राउंड 2 के प्रमुख परिणाम 

Bo.No. NameRtgPts.ResultPts.NameRtg No.
11
GMShort Nigel D265611 - 01WIMVaishali R2316
60
259
FMRaja Rithvik R23161½ - ½1GMGupta Abhijeet2619
2
33
GMKarthikeyan Murali261710 - 11WIMVantika Agrawal2296
66
45
GMAravindh Chithambaram Vr.259711 - 01Saurabh Anand2294
72
561
Pranav V231510 - 11GMRozum Ivan2581
6
67
GMSandipan Chanda257311 - 01FMGajwa Ankit2290
74
763
Sekar B230410 - 11GMSengupta Deep2563
8
89
GMTukhaev Adam25511½ - ½1Sai Vishwesh.C2288
76
965
FMMohammad Fahad Rahman22961½ - ½1GMLalith Babu M R2531
12
1013
GMBurmakin Vladimir252811 - 01Vatsal Singhania2283
78

Complete results

राउंड 3 के प्रमुख मैच 

Bo.No. NameRtgPts.ResultPts.NameRtg No.
140
IMShyaamnikhil P240122GMShort Nigel D2656
1
245
IMRathnakaran K.237722GMAravindh Chithambaram Vr.2597
5
36
GMRozum Ivan258122Arjun Kalyan2383
42
447
FMAnand Nadar236822GMSandipan Chanda2573
7
58
GMSengupta Deep256322IMSiva Mahadevan2364
50
651
Koustav Chatterjee236422GMBurmakin Vladimir2528
13
714
GMNarayanan Srinath252522Kaustuv Kundu2360
52
853
Saravana Krishnan P.236022GMShyam Sundar M.2518
15
955
Srijit Paul234722GMTran Tuan Minh2512
17
1066
WIMVantika Agrawal229622FMErigaisi Arjun2488
21

Complete pairings

बोलती तस्वीरे :

क्या आप सोच सकते थे की इन दिग्गज में पहले ही दो राउंड लगातार जीतना मुश्किल होगा  सिर्फ दीप ऐसा कर सके ! | Photo: Shahid Ahmed

डीबीसीए के पास महिला शक्ति से भरपूर एक शानदार टीम है ! | Photo: Amruta Mokal

जब कास्पारोव फीडे अध्यक्ष नहीं बन सके ,तो क्या मैं बन पाऊँगा ? | Photo: Shahid Ahmed

भारतीय शतरंज के भविष्य निहाल सरीन नें अपने पहले ड्रॉ से उबरते हुए दूसरे राउंड में एक आसान जीत दर्ज की  | Photo: Amruta Mokal

चेन्नई ओपन विजेता लक्ष्मण क्या अपने अच्छे फॉर्म को बनाए रख सकेंगे | Photo: Prashant Mullick

चेसबेस इंडिया के बुलेट ऑनलाइन मैच को जीतने वाले वैशाली और लक्ष्मण ! | Photo: Prashant Mullick

ऊर्जा से भरा हुआ शानदार मैच स्थल  | Photo: Amruta Mokal

भारतीय शतरंज के दो पीढ़ी के होनहार दिग्गज प्रवीण थिप्से और नन्हें डी गुकेश ! | Photo: Sagar Shah

व्लादिमीर बुर्माकीन  | Photo: Amruta Mokal

भारतीय ब्लाइंड टीम भी बेहतरीन खेल दिखा रही है | Photo: Amruta Mokal

दो शानदार खिलाड़ी और जीवनसाथी  प्रवीण थिप्से और भाग्य श्री थिप्से | Photo: Amruta Mokal

Video gallery:

चेसबेस इंडिया को दिये अपने इंटरव्यू में नाइजल शॉर्ट नें बताया की कैसे फीडे प्रेसिडेंट का चुनाव उनके लिए नई चुनौतियाँ लेकर आया है 

यह भी देखे और पढे :

Live Games from 3rd International Open Grandmasters Chess Tournament 2018

FIDE Presidential candidate GM Nigel Short headlines LIC 3rd Kolkata Open 2018

Round 1: Short's last holiday event before campaign