chessbase india logo

किट इंटरनेशनल 2019 का आगाज, लक्ष्मण बढ़त पर

by Nitesh srivastava - 03/06/2019

उड़ीसा राज्य के भुवनेश्वर शहर में ऑल उड़ीसा चेस एसोसिएशन और प्रतिष्ठित किट यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई से 12वीं किट इंटरनेशनल चेस फेस्टीवल का आयोजन बेहद ही शानदार ढंग से किट यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल चेस हॉल में हो रहा है। तीन कैटगरी ए बी और सी में आयोजित की जा रही यह प्रतियोगिता 7 जून तक चलेगी। बात करे प्रतियोगता के ए कैटेगरी तो इसमें 17 देशों के कुल 278 खिलाड़ी खेल रहे है जिसमें 16 ग्रांडमास्टर, 16 इंटरनेशनल मास्टर शामिल है। मेजबान होने के कारण सबसे बड़ा दल भारतियों का है जिसमें 220 खिलाड़ी खेल रहे है। प्रतियोगिता के टॉप सीटेट खिलाड़ी वेनजुला के ग्रांडमास्टर इतूरिजागा बोनेली (2637) है। वहीं भारतीयों में टॉप रेटेड खिलाड़ि ग्रांडमास्टर देवाशिष दास (2544) है। चार राउंड के बाद भारतीय खिलाड़ियों में आरआर लक्ष्मण 4 अंक बनाकर खेल रहे है । पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट

भारत के आर आर लक्ष्मण संयुक्त रुप से शीर्ष पर

किट इंटरनेशनल चेस फेस्टीवल में ए कैटगरी की प्रतियोगिता में अब तक चार राउण्ड के मैच हो चुके है। जिसमें 14वीं वरियता खिलाड़ी भारतीय ग्रांडमास्टर आर आर लक्ष्मण (2446) चार अंक बनाकर अंकतालिका में दो खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रुप से शीर्ष पर काबिज हो गए है। उनके साथ ताजिकिस्तान के आईएम मोहम्मद खुसेनखोजाएव   और ग्रांडमास्टर फारुक अमोनटोव भी चार अंकों पर बने हुए है। आर आर लक्ष्मण अभी पंजाब में सम्पन्न हुई नेशनल ब्लिट्ज चैम्पियन शिप में दूसरे स्थान पर रहते हुए वर्ल्ड ब्लिट्ज चेस के लिए क्वालिफाई किया है।

फारुख ओमनटोव  के लिए  भारत अब दूसरा घर बन चुका है और भारत के हर बड़े मैच में आप उनके खेलने कि उम्मीद कर सकते है फिलहाल 4/4 के साथ अच्छी शुरुआत करने में कामयाब रहे है 

बात करे पहले राउंड के मैच की तो सभी शीर्ष वरियता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने मैच आसानी से जीत लिए। वहीं पहले राउण्ड में 19वें बोर्ड पर खेले गए मैच में युवा आईएम राकेश कुमार जेना उस समय हैरत में पड़ गए जब महिला फीडे मास्टर खिलाड़ी सी लक्ष्मी ने उन्हें ड्रा पर रोक दिया। प्रतियोगिता में दूसरे राउण्ड से ही उलटफेर का दौर चालू हो गया और सबसे बड़ा उलटफेर किया उड़ीसा के 13 वर्षीय मनीष कुमार (1953) ने। 15वें बोर्ड पर खेलते हुए मनीष ने अपने से 498 रेटिंग से ज्यादा के खिलाड़ी रुस के ग्रांडमास्टर लूगोवस्कोव मैक्सिम (2445) को काले मोहरों से पराजित कर प्रतियोगिता में सनसनी फैला दी। दोनों के बीच फोर नाइट वैरिएशन से मैच खेला गया। दोनों के मैच 16वीं चाल तक बराबरी पर थे लेकिन इस दौरान मनीष धीरे-धीरे अपने प्यादों की संरचना से मैच के सेंटर में अपनी पकड़ मजबूत किए जा रहे थे। 17वीं चाल में जब सफेद मोहरों से खेल रहे रसियन खिलाड़ी ने Bd3 की चाल चली तो मनीष ने A6 प्यादे को चल उनके B5 खाने पर बैठे घोड़े को सेंटर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसके बाद उनके सी और डी फाइल के प्यादे एक के बाद आगे बढ़ते गए और लूगोवस्कोव मैक्सिम के लिए खतरा बनते गए। इस दौरान मनीष एक परिपक्व खिलाड़ी की तरह अपनी चाले चलते नजर आये। इसके बाद उन्होंने एक अनुभव खिलाड़ी की तरह खेलते हुए मैच को 30 वीं चाल में अपने झोली में डाल लिया।

वहीं मध्य प्रदेश के आयुश शर्मा ने आरमेनिया के, बेस्ट बंगाल के सौरदीप देब ने देबाशिष दास को और महाराष्ट्र के अदने नारायनी ने बेलारुस के ग्रांडमास्टरों से ड्रा खेल अपने बेहतरीन खेल क्षमता का परिचय दिया।

तीसरे चक्र में उड़ीसा के नायक राजेश (2175) ने काजिकिस्तान के ग्रांडमास्टर कोस्टेनको पेट्र (2450) को फ्रेंच डिफेंस के बर्न वैरिएशन से 37 चालों में रहाकर हैरत में डाल दिया।

वहीं बोर्ड नंबर छह पर खेलते हुए इंटरनेशनल मास्टर भारत की अर्पिता मुखर्जी ने बांग्लादेश के बेहतरीन खिलाड़ी ग्रांडमास्टर जीउर रहमान को ड्रा पर रोक कर अपने बेहतरीन खेल क्षमता का परिचय दिया।

अन्य मैचों में चौथे बोर्ड पर खेलते हुए वी एस राहुल ने आरमेनिया के ग्रांडमास्टर पेट्रोस्यान मेनुयल को और पांचवे बोर्ड पर खेलते हुए श्रीहरि एल आर ने रुस के ग्रांडमास्टर व्लादमीर बरमाकिन के ड्रा पर रोक अचंभित कर दिया।

चौथे चक्र के ज्यादातर मैच बराबरी पर छूटे।

प्रतियोगिता के शीर्ष वरियता खिलाड़ी इतूरिजागा बोनेली एडुयार्डो (2637) को काले मोहरों से खेलते हुए कौस्तूव चटर्जी ने 36वीं चाल में मैच को ड्रा पर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। दोनों के बीच इंग्लिश ओपनिंग पर मैच खेले गए। कौस्तूव ने अपराजित रहते हुए 3.5 अंक अर्जित किए। चौथे चक्र की समाप्ति के बाद अपने सभी मैच जीत आर आर लक्ष्मण दो खिलाड़ियां के साथ संयुक्त रुप से अंकतालिका में शीर्ष पर बने हुए है।


इससे पहले ओलंपियन धावक दुतिचंद की उपस्थिति में प्रतियोगिता का उदघाटन सम्पन्न हुआ 

अखिल भारतीय शतरंज संघ के भारत सिंह चौहान भी उदघाटन समारोह में शिरकत करने पहुंचे 

किट इंटरनेशनल के प्रमुख प्रयोजक और प्रेरणा शिक्षाविद डॉ सामंता हमेशा शतरंज के लिए उत्साही नजर आते है और उनकी उपस्थिति उनकी टीम में एक अलग ही जोश भर देती है 

आर्बिटर मुस्तैदी से अपना काम करते हुए 

उत्तर प्रदेश की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संस्कृति गोयल मुक़ाबला खेलती हुई 

एलआईसी महाराष्ट्र के इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख फिलहाल 3 अंको पर खेल रहे है 

ब्लाइंड शतरंज के दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सौन्दर्य प्रधान !

किट इंटरनेशनल आयोजन स्थल का रंगो से रंगा मैच स्थल 

Rank after Round 4

Rk.SNo NameTypsexGrFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 nwwew-weKrtg+/-
114
GMLaxman R.R.IND2446ICF4,00,09,011,511,504443,350,65106,5
216
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2445TJK4,00,08,510,510,504443,410,59105,9
32
GMAmonatov FarrukhTJK2624TJK4,00,07,58,59,004443,520,48104,8
41
GMIturrizaga Bonelli EduardoVEN2637VEN3,50,09,511,59,75343,53,51-0,0110-0,1
522
Koustav ChatterjeeIND2404WB3,50,09,011,09,25343,52,900,60106,0
64
GMTurov MaximRUS2579RUS3,50,08,510,59,25343,53,490,01100,1
726
Sahoo Utkal RanjanIND2371ODI3,50,08,510,58,75343,53,040,46209,2
27
IMViani Antonio DcunhaIND2368KAR3,50,08,510,58,75343,52,910,59105,9
911
GMVasquez Schroeder RodrigoCHI2476CHI3,50,08,59,58,25343,53,300,20102,0
1054
Nayak RajeshIND2175ODI3,50,08,010,08,75343,52,151,352027,0
119
GMNeverov ValeriyUKR2495UKR3,50,07,510,08,75343,53,52-0,0210-0,2
1224
FMManush ShahIND2385GUJ3,50,07,59,58,25343,53,59-0,0910-0,9
137
GMBurmakin VladimirRUS2519RUS3,50,07,59,06,25343,53,450,05100,5
17
IMShyaamnikhil PIND2440TN3,50,07,59,06,25332,52,60-0,1010-1,0
1518
IMMuthaiah AlIND2427TN3,50,07,09,08,00343,53,58-0,0810-0,8
31
Ajay Krishna SIND2335TN3,50,07,09,08,00343,53,56-0,0620-1,2
1721
GMManik MikulasSVK2404SVK3,50,07,08,06,75343,53,470,03100,3
1828
IMRoy PrantikIND2365WB3,50,06,58,07,00343,53,59-0,0910-0,9
1952
FMVatsal SinghaniaIND2183JHAR3,50,06,57,57,00343,52,950,554022,0
2037
IMSiva MahadevanIND2298TN3,00,09,510,56,503433,03-0,0310-0,3
2135
Pranav VIND2315TN3,00,09,011,07,003432,990,01200,2
2219
IMDas SayantanIND2416WB3,00,09,010,56,503432,920,08100,8
2313
GMKostenko PetrKAZ2450KAZ3,00,08,510,06,503433,59-0,5910-5,9
2439
IMKonguvel PonnuswamyIND2293TN3,00,08,010,07,252432,980,02100,2
2512
IMNguyen Van HuyVIE2456VIE3,00,08,010,07,002433,49-0,4910-4,9
49
WIMArpita MukherjeewIND2196WB3,00,08,010,07,002432,150,854034,0
51
Patil PratikIND2184MAH3,00,08,010,07,002432,130,872017,4
2843
IMDeshmukh AnupIND2242LIC3,00,08,010,06,503432,850,15101,5
2910
GMRahman ZiaurBAN2485BAN3,00,08,09,56,502433,53-0,5310-5,3
34
FMDang Hoang SonVIE2320VIE3,00,08,09,56,502432,910,09201,8
31105
Avinash RameshIND1925TN3,00,08,09,55,503432,620,384015,2
3298
Manish Kumar (2006)IND1953ODI3,00,08,09,06,003432,001,004040,0
3369
Kumar GauravIND2082BIH3,00,08,08,55,503432,860,14202,8
348
GMMalakhatko VadimBEL2512BEL3,00,07,59,57,002433,54-0,5410-5,4
32
FMRathanvel V SIND2327TN3,00,07,59,57,002432,910,09201,8
366
GMDebashis DasIND2544ODI3,00,07,59,56,752433,54-0,5410-5,4
3733
FMMohammad Fahad RahmanBAN2322BAN3,00,07,59,06,752432,980,02200,4
385
GMPetrosyan ManuelARM2573ARM3,00,07,59,06,252433,49-0,4910-4,9
30
Saurabh AnandIND2351BIH3,00,07,59,06,252433,61-0,6120-12,2
4038
Pradeep Kumar R AIND2296TN3,00,07,59,06,003432,880,12202,4
60
Swain AshirwadIND2118ODI3,00,07,59,06,003432,860,14202,8
4279
Panigrahi Manoj KumarIND2012ODI3,00,07,59,05,503432,680,32206,4
94
Karthik Sai ChIND1963TEL3,00,07,59,05,503432,670,334013,2
4423
IMGusain HimalIND2400W.RLY3,00,07,59,04,752322,62-0,6210-6,2
4588
Safarov, DoniyorBAN1982UZB3,00,07,58,55,502431,971,032020,6
4653
Hari Madhavan N BIND2176TN3,00,07,58,54,503432,890,11404,4
4715
GMLugovskoy MaximRUS2445RUS3,00,07,08,55,503433,68-0,6810-6,8
4861
AGMRathneesh RIND2111TN3,00,07,08,04,503432,850,15406,0
493
GMTer-Sahakyan SamvelARM2611ARM3,00,07,07,55,002433,60-0,6010-6,0
5059
Joshi Govind BallabhIND2121DEL3,00,07,07,54,003432,840,16203,2

अभी तक हुए मैच