Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

अब टाईब्रेक से होगा महिला विश्व कप विजेता का फैसला

by Niklesh Jain - 27/07/2025

महिला विश्व कप विजेता का भारतीय होना तो तय है पर इस खिताब को अपने नाम करने वाली खिलाड़ी का नाम जानने का इंतजार एक दिन और बढ़ गया है , रविवार को कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच खेले गए विश्व कप फ़ाइनल के दूसरे क्लासिकल मुक़ाबले का परिणाम भी बेनतीजा रहा और अब सबकी नजरे सोमवार को होने वाले टाईब्रेक पर लगी है जहां पर पहले मुक़ाबले में हम्पी काले मोहरो से खेल की शुरुआत करेंगी । सफ़ेद मोहरो से दूसरे मुक़ाबले में खेल रही हम्पी नें अपेक्षाकृत संतुलित रुख अपनाया और खेल के अंत में थोड़ा दबाव बनाने की कोशिश की पर दिव्या नें अच्छा बचाव किया अब टाईब्रेक की शुरुआत होगी 15 मिनट + 10 सेकंड के रैपिड मुक़ाबले से ! पढे यह लेख



अब टाईब्रेक से तय होगा महिला विश्व कप शतरंज का खिताब  : हम्पी और दिव्या के बीच दूसरी बाजी भी ड्रॉ 

बातुमी, जॉर्जिया । विश्व महिला शतरंज कप में दो भारतीय शतरंज खिलाड़ियों कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख के बीच हो रहा इतिहासिक मुक़ाबला अब टाईब्रेक तक जा पहुंचा है दोनों खिलाड़ियों के बीच कल पहली बाजी बेनतीजा रही थी और आज एक बार फिर मैच का परिणाम ड्रॉ के तौर पर सामने आया

कोनेरु हम्पी नें आज सफ़ेद मोहरो से दिव्या के खिलाफ अपने राजा के ओर के घोड़े को बाहर निकालते हुए खेल की शुरुआत की और एक समय तक वह दिव्या पर दबाव बनाने की कोशिश करती रही , लगातार मोहरो की अदला बदली के बीच  दिव्या नें हम्पी के दो ऊंट और वजीर का सामना अपने दो घोड़ो और वजीर से करने का निर्णय लिया ।

इस बीच हम्पी नें कोई परिणाम ना निकलता देख खेल की 23वीं चाल में एक ऊंट और घोड़े को खेल से बाहर करने के बाद अपने एक प्यादे की कुर्बानी देने हुए दिव्या के राजा पर आक्रमण करने की कोशिश की पर दिव्या नें शानदार बचाव किया और मात्र 33 चालों में लगातार हम्पी के राजा को शह देते हुए खेल को ड्रॉ करने पर हम्पी को विवश कर दिया । 

अब कैसे होगा टाईब्रेक : दो बार की विश्व रैपिड चैम्पियन कोनेरु हम्पी कल काले मोहरो से टाईब्रेक की शुरुआत करेंगी । सबसे पहले 15 मिनट +10 सेकंड प्रति खिलाड़ी के हिसाब से एक सफ़ेद और एक काले से खिलाड़ी कुल दो बाजियों को खेलेंगे और अगर इसमें परिणाम नहीं आया तो 10 मिनट +10 सेकंड की दो बाज़ियाँ फिर भी परिणाम ना आने पर 5 मिनट +3 सेकंड की दो बाज़ियाँ और फिर भी परिणाम ना आने पर 3+2 मिनट की बाज़ियाँ परिणाम हासिल ना हो जाने तक खेली जाती रहेंगी । 

विजेता खिलाड़ी को 50 हजार डॉलर तो दूसरे स्थान पर रहने वाली खिलाड़ी को 35000 डॉलर का पुरुस्कार दिया जाएगा । सोमवार को भारतीय समयानुसार शाम 4.30 बजे से यह मुक़ाबले शुरू होंगे । 

वहीं चीन की लेई टिंगजे को चीन की ही तान ज़्होंगाई को पराजित करते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया और फीडे कैंडिडैट के लिए भी अपना स्थान पक्का कर लिया







Contact Us