बड़े मंच पर बड़ा प्रदर्शन

दिव्या देशमुख (भारत) बनाम जिनेर झू (चीन)

भारत की दिव्या देशमुख अपनी चीनी प्रतिद्वंद्वी जिनेर झू से इससे पहले दो क्लासिकल मुकाबले खेल चुकी हैं, पर दोनों ही मुकाबलों में दिव्या को काले मोहरों से खेलते हुए हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन विश्व कप के चौथे राउंड के पहले मुकाबले में दिव्या ने यह साबित कर दिया कि उन्हें न तो पुरानी हारों का और न ही बड़े मंच का कोई दबाव रहता है। सफेद मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने 1.e4 खेलने का निर्णय लिया, जिसके जवाब में जिनेर ने सिसिलियन डिफेंस खेला। लगभग 20वीं चाल के बाद चंद चालों में ही दोनों खिलाड़ियों ने अपने लगभग सारे मोहरे लड़ लिए और 31वीं चाल पर दिव्या के पास बचा तो केवल एक घोड़ा और वज़ीर, वहीं जिनेर के पास ऊँट और वज़ीर। घोड़े और वज़ीर की मदद से दिव्या ने जिनेर पर ज़बरदस्त आक्रमण किया और चीनी खिलाड़ी दिव्या को रोकने में नाकाम नज़र आईं और 49वीं चाल पर उन्होंने अपनी हार स्वीकार की। दिव्या की सफेद मोहरों से यह जीत काफी बड़ी और ज़रूरी भी है और अब आज होने वाली बाज़ी में उन्हें काले मोहरों से शानदार खेल दिखाना होगा।

निचे देखे सफ़ेद मोहरो से दिव्या की शानदार बाज़ी।

वैशाली, हरिका और हम्पी ने खेला ड्रा।


काटेरिना लाग्नो और हरिका द्रोणावल्ली ने साझा किआ आधा-आधा अंक।

आर वैशाली और मेरुएर्त कमालिदेनोवा की बाज़ी भी रही ड्रा।

अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक और कोनेरु हम्पी ने भी खेला ड्रा।

अन्य मुकाबलों का परिणाम :

लेई टिंगजी - उमिदा ओमोनोवा : 1 - 0

तान झोंगयी - यूलिया ओस्माक : 1 - 0

मारिया मुझिचुक - नाना जज़्निड्ज़े : 0 .5 - 0.5

यूशिन सॉन्ग - लेला जावाखिश्विली : 1 - 0