CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

सिंदारोव! सिंदारोव! सिंदारोव! कैंडिडेट में लगाई जीत की हैट्रिक

by Niklesh Jain - 03/04/2026

साइप्रस में चल रहे फ़ीडे कैंडिडेट में फ़िलहाल उज़्बेक्सितान की 20 वर्षीय सनसनी जावोखीर सिंदारोव का तूफ़ानी प्रदर्शन जारी है। विश्व कप विजेता सिंदारोव जैसे फ़ीडे कैंडिडेट का ख़िताब मुट्ठी में करने ही साइप्रस पहुंचे है। पहले पाँच राउंड में चार जीत और एक ड्रा के साथ उन्होंने शतरंज विश्लेषकों और प्रशंसकों सभी को चौंका दिया है। सिंदारोव नें आज यूएसए के विश्व नम्बर दो हिकारू नाकामुरा को पराजित करते हुए जीत की हैट्रिक लगा दी है और अपनी एक अंक की बढ़त को बनाए रखा है उनके सबसे नजदीक 3.5 अंकों पर कारुआना है जबकि प्रज्ञानन्दा और अनीश उनसे दो अंक पीछे चल रहे है। कारुआना नें आज अपनी  तीसरी जीत दर्ज की और मैथियास ब्लूबम को उनकी पहली हार का स्वाद चखाया, प्रज्ञानन्दा ने आज एसिपंको से ड्रा खेला । महिला वर्ग में लग्नो कैटरीना नें बिबिसारा को मात देकर स्पर्धा को वापस सबके लिए खोल दिया है। पढ़े यह लेख Photo Credit: Michal Walusza / Fide



फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज : सिंदारोव नें नाकामुरा को हारकर लगाई जीत की हैट्रिक 


साइप्रस, फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में उज़्बकेले एक अंक किस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें जीत की हैट्रिक लगाते हुए ख़ुद को बाक़ी सभी खिलाड़ियों के मुक़ाबले सबसे आगे बनाये रखा है ।

पिछले तीन राउंड में उन्हों क्रमशः खिताब के तीन प्रबल दावेदार भारत के आर प्रज्ञानन्दा , यूएसए के फैबियानो कारुआना और अब हिकारू नाकामुरा को मात देते हुए 4.5 अंकों के साथ ख़ुद को खिताब की दौड़ में बेहद मजबूत स्थिति में पहुँचा दिया है , काले मोहरो से खेलते हुए सिंदारोव नें आज नाकामुरा को नोटबूम के मार्शल वेरिएशन में अपनी ओपनिंग आई तैयारी के सामने टिकने ही नहीं दिया और तीन प्यादों की बढ़त बना ली, हिकारू के पास सिंदारोव के राजा की तरफ़ थोड़ा आक्रमण था पर समय के दबाव और सिंदारोव के सटीक बचाव के सामने वह असहाय नजर आए और 41 चालों में हार स्वीकार कर ली ।

हालांकि अभी 9 राउंड और खेले जाने बाक़ी है पर पूर्व विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव जैसे खिलाड़ी भी सिंदारोव के इस प्रदर्शन से बेहद प्रभावित नज़र आ रहे है और उन्हें कैंडिडेट जीतने का बड़ा दावेदार मान रहे है । 

पिछले दो दिनों से कास्पारोव भी सिंदारोव के मुरीद नजर आ रहे है

अन्य बाज़ियों में आज फैबियानो कारुआना नें पिछली हार से वापसी करते हुए जर्मनी के मैथियास ब्लूबम को पराजित कर दिया और वह 3.5 अंकों के साथ सिंदारोव के ठीक पीछे चल रहे है ।

भारत के प्रज्ञानन्दा नें आज रूस के आंद्रे एसिपेंको से ड्रा खेला और वह 2.5 अंक बनाकर नीदरलैंड के अनीश गिरी के साथ सयुंक्त तीसरे स्थान पर चल रहे है । 

अनीश गिरी नें आज चीन के वे यी से ड्रा खेला

फ़िलहाल सिंदारोव सबसे मजबूती से सबसे आगे चल रहे है पर अगर हम कहे तो पहले चार खिलाड़ी ही किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा में है

महिला वर्ग में आज एक बेहतरीन बाजी में अनुभवी लग्नों कैटरीना नें सबसे आगे चल रही बिबीसारा को मात देते हुए प्रतियोगिता को एक बार फिर सबके लिए खोल दिया है

दिव्या देशमुख नें तान झंग्यी से ड्रा खेला

वैशाली को जू जिनर से हार का सामना करना पड़ा

महिला वर्ग में यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक , रूस की लग्नों कैटरिना और रूस की अलेक्सेंड्रा गोर्याचकिना 3 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है .

देखें राउंड 3 की हिन्दी कॉमेंट्री





Contact Us