कैंडिडेट में सिंदारोव का तूफ़ान, प्रज्ञानंदा के बाद करूआना को हराया
फ़ीडे कैंडिडेट में पहले चार राउंड का सबसे बड़ा पड़ाव पूरा हो चुका है और यह पूरी तरह से 20 वर्षीय उज्बेकिस्तान सनसनी जावोखीर सिंदारोव के नाम रहा है, सिंदारोव 3.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुंच गए है। सिंदारोव के तूफान में अब तक एसिपेंको, प्रज्ञानन्दा और करुआना अपना खेल हार चुके है और फ़िलहाल पहले विश्राम दिन के पूर्व पहली बार कैंडिडेट खेल रहा यह युवा खिलाड़ी विश्व भर में चर्चा का केंद्र बन चुका है। कुछ माह पहले भारत में विश्व कप जीतने के बाद सिंदारोव का उभार कुछ ठीक उसी तरह से है जैसा की गुकेश नें 2024 में दिखाया था और अब देखना यह है कि क्या सिंदारोव बाक़ी के 10 राउंड में अपना यही प्रभाव क़ायम रख पाएंगे? खैर चौंथे राउंड में अनीश गिरी नें भी अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए वापसी कर ली है। महिला वर्ग में कजाकिस्तान की बीबीसारा और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक फ़िलहाल 2.5 अंकों के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रही है। अब अगला मुकाबला शुक्रवार 03 अप्रैल को खेला जाएगा। पढ़े यह लेख . Photo Credit: Michal Walusza / Fide

फ़ीडे कैंडिडेट में सिंदारोव का तूफ़ान , कारुआना को हराकर बनाई एकल बढ़त
साइप्रस , फ़ीडे कैंडिडेट शतरंज में भारत के आर प्रज्ञानन्दा को मात देने के बाद आज चौंथे राउंड में उज़्बकेकिस्तान के विश्व कप विजेता जावोखीर सिंदारोव नें खिताब के एक और प्रबल दावेदार यूएसए के फैबियानो कारुआना को मात देते हुए ना सिर्फ़ अपनी तीसरी जीत दर्ज की बल्कि वह 3.5 अंकों के साथ एकल बढ़त पर पहुँच गए है ।
सिंदारोव नें आज सफेद मोहरो से खेलते हुए क्वींस गेम्बिट डिक्लाइन ओपनिंग में फैबियानो के अपने घोड़े से किए गए एक खास प्रयास को ना सिर्फ़ बेहतरीन चालों से विफल किया बल्कि कारुआना के कमजोर राजा पर निशाना साधते हुए सिर्फ़ 36 चालों में बाजी अपने नाम कर ली ।


इससे पहले तीसरे राउंड में सिंदारोव नें एक बेहतरीन बाजी में अपना घोड़ा कुर्बान करते हुए प्रज्ञानंदा को पराजित किया था


वहीं यूएसए के हिकारू नाकामूरा नें अपनी पहली जीत दर्ज करने से चूक गए उन्होंने चीन के वे यी से ड्रा खेला

तो नीदरलैंड के अनीश गिरी नें भी रूस के आंद्रे एसिपेंको को मात देकर अपनी पहली जीत दर्ज की ।

विश्राम के दिन के ठीक पहले फ़िलहाल सिंदारोव 3.5 , करूआना 2.5 , प्रज्ञानन्दा , अनीश , मैथियास 2 अंक ,वे यी और हिकारू 1.5 अंक और एसिपेंको 1 अंक बनाकर खेल रहे है ।

महिला वर्ग में भारत की दिव्या देशमुख को आज चीन की जू जीनर से हार का सामना करना पड़ा

जबकि वैशाली नें रूस की अलेकसांद्रा गोर्याचकिना से ड्रा खेला

फ़िलहाल कजाकिस्तान की बिबीसारा असुबयेवा और यूक्रेन की अन्ना मुज़्यचुक 2.5अंक बनाकर सबसे आगे चल रही है .