NEW ARRIVALS

New book titles available in the shop

Checkout Now!

new books banner

विश्व टॉप 10 में पहुँची दिव्या देशमुख !!

by Niklesh Jain - 12/03/2026

भारत की ग्रैंड मास्टर दिव्या देशमुख नें कुछ दिनों पहले संपन्न हुई प्राग चैलेंजर शतरंज स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया और साथ ही लाइव रेटिंग में ख़ुद को विश्व की शीर्ष 10 महिला खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है , आने वाले कैंडिडेट के ठीक पहले दिव्या का यह प्रदर्शन उनके आत्मविश्वास को तो बढ़ाएगा ही साथ ही जीवन का सबसे बड़ा टूर्नामेंट खेलने के पहले तैयारी के लिहाज से भी प्राग चैलंजर का परिणाम उनके लिए अच्छा रहा है। पिछले साल फीडे विश्व कप के फाइनल में दिव्या नें दिग्गज कोनेरू हंपी को मात देते हुए विश्व कप जीतकर ग्रैंड मास्टर का खिताब, विश्व कप का ख़िताब और फीडे विश्व कप में स्थान पाने की तीन उपलब्धियाँ हासिल की थी । राष्ट्रीय सीनियर चैंपियन, एशियन चैंपियन, विश्व चैंपियन जूनियर चैंपियन और शतरंज ओलंपियाड टीम चैंपियन रह चुकी दिव्या के लिए अब दो बड़ी उपलब्धियां जैसे इंतज़ार करती हुई लगती है , क्या दिव्या भी फीडे कैंडिडेट की चुनौती को पारकर विश्व चैंपियन बन सकती है? खैर यह बात तो भविष्य के गर्त में छुपी है पर बात इतनी तो तय है कि वह अब लंबे समय तक दुनिया की शीर्ष महिला खिलाड़ियों में से एक होंगी। पढ़े यह लेख Cover Photo : Petr Vrabec , Other Pics : Abhyudaya Ram / ChessBase India



दिव्या देशमुख : तैयारी ऑन ट्रैक : कैंडिडेट के पहले प्राग में मिला तीसरा स्थान

प्राग, चेक गणराज्य ,वर्तमान महिला विश्व कप विजेता भारत की दिव्या देशमुख नें फ़ीडे कैंडिडेट के पहले प्राग चैलेंजर में 9 राउंड के बाद 5 अंक बनाते हुए तीसरा स्थान हासिल करते हुए ना सिर्फ़ विश्व टॉप 10 महिला खिलाड़ियों में ख़ुद को शामिल कर लिया है बल्कि कैंडिडेट शुरू होने के पहले अपनी मजबूत दावेदारी भी प्रस्तुत कर दी है । दिव्या इस 10 खिलाड़ियों के राउंड रॉबिन मजबूत टूर्नामेंट में शामिल दो महिला खिलाड़ियों में से एक थी विश्व नंबर 3 चीन की ज़ू जिनर भी इस मुक़ाबले का हिस्सा थी जो 2.5 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर रही।

दिव्या देशमुख नें आख़िरी राउंड में मेजबान चेक गणराज्य के स्टीफन हर्बेक को मात देते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की ।

इससे पहले पांचवें राउंड में दिव्या नें दिग्गज भारतीय ग्रैंड मास्टर और प्रशिक्षक सूर्या शेखर गांगुली को मात दी थी

चेक गणराज्य के फिनेक वैक्लेव 6.5 अंकों के साथ पहले और स्पेन के यूफ़ा डेनियल 6 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रहे । भारत के सूर्य शेखर गांगुली 4 अंक बनाकर आठवें स्थान पर रहे । 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.

SNo

 

Name

FED

Rtg

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

1

4

IM

FINEK Vaclav

CZE

2538

6,5

0

28,25

4

2

2

GM

YUFFA Daniil

ESP

2604

6

0

24,5

5

3

1

GM

DIVYA Deshmukh

IND

2497

5

0

22,5

2

4

10

GM

GLEDURA Benjamin

HUN

2652

4,5

1

19,5

3

5

7

GM

BJERRE Jonas Buhl

DEN

2629

4,5

2

18,25

2

6

8

IM

NEMEC Jachym

CZE

2466

4,5

2

16,75

3

7

6

GM

BEERDSEN Thomas

NED

2525

4

1

16,25

2

8

5

GM

GANGULY Surya Shekhar

IND

2568

4

2

17,25

2

9

9

IM

HRBEK Stepan

CZE

2463

3,5

0

14,75

2

10

3

GM

ZHU Jiner

CHN

2578

2,5

0

12,5

1

दिव्या 2510 फ़ीडे रेटिंग अंकों के साथ लाइव विश्व रैंकिंग में दसवें स्थान पर पहुँच गई है . 2535 अंकों के साथ अभी भी कोनेरू हंपी विश्व में नंबर 5 और भारत की शीर्ष खिलाड़ी बनी हुई है ।

जहाँ एक और दिव्या के अलावा दिग्गज ग्रैंड मास्टर और दशकों से देश की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरू हंपी 14 राउंड के कैंडिडेट में प्रमुख दावेदार है

लगातार दो बार की फ़ीडे ग्रैंड स्विस विजेता वैशाली भी दूसरी बार कैंडिडेट में दावेदारी पेश करती नजर आयेंगी. कैंडिडेट प्रतियोगिता साइप्रस में 29 मार्च से शुरू होने जा रही है

देखें कैंडिडेट की हर जानकारी इस वीडियो में





Contact Us