chessbase india logo

भोपाल ओपन 2016 - आगे बढ़ता मध्य प्रदेश !!

by निकलेश जैन - 23/12/2016

मध्य प्रदेश नें शतरंज के क्षेत्र में पिछले कुछ वर्षो में शानदार प्रगति की है ,मध्य प्रदेश के नन्हें खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे है ,भारतीय टीम में भी अब इस राज्य के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे है । तीन साल पहले भोपाल ओपन नें मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को जो मंच प्रदान किया अब वही खिलाड़ी अनुभवी और परिपक्व खिलाड़ियों को पराजय का स्वाद चखा रहे है । बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस अँड टेक्नोलोजी,आनंद नगर,भोपाल में चल रहे चतुर्थ भोपाल इंटरनेशनल शतरंज स्पर्धा में आज सातवें दौर के परिणामो के बाद मध्य प्रदेश के कई नन्हें सितारे अपने प्रदर्शन से धूम मचाते नजर आ रहे है ।  मध्य प्रदेश के अर्जुन तिवारी आज महाराष्ट्र के श्रीनाथ राव से ड्रॉ खेलकर 6.5 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है साथी ही दोनों शीर्ष वरीय खिलाड़ियों श्रीराम झा और रवि तेजा को हराने  वाले महाराष्ट्र के अनीश गांधी भी 6.5अंको के साथ बढ़त पर है । से देखना होगा कौन अगले तीन चक्र में अपनी बढ़त बनाए रख पाता है । 

भोपाल ओपन का यह चौंथा संस्करण है । इससे पहले अपने तीन संस्करण में यह स्पर्धा हर मानक में सफल रही है यही कारण है की आज इसे आप मध्य प्रदेश में आयोजित होने वाला बेहद महत्वपूर्ण टूर्नामेंट कह सकते है । ग्रांड मास्टर श्रीराम झा इस बार इस टूर्नामेंट में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी है और फिलहाल सात चक्रो के बाद मध्य प्रदेश के अर्जुन तिवारी और महाराष्ट्र के श्रीनाथ राव और अनीश गांधी  6.5  अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है

भोपाल ओपन इस बार बंसल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस अँड टेक्नोलोजी ,कोकता,आनंद नगर में  इस समय प्रगति पर है शतरंज खेलने का आनंद ऐसे प्राकृतिक वातावरण में और भी  बढ़ जाता है ,कहना होगा बंसल कॉलेज शतरंज के लिहाज से एक शानदार स्थल है टूर्नामेंट दो बड़े हाल में  चल रही  जैसे यहाँ  टेबल नंबर  31-104 के खेलने का इंतजाम किया गया है जबकि टेबल नंबर 1-30 के लिए विश्व स्तरीय इंतज़ामों के साथ  इस हाल  में इंतजाम किए गए है पहले दो शीर्ष बोर्ड आपको स्टेज पर अलग से नजर आएंगे 
जी हाँ अब मध्य प्रदेश में आपको  डीजीटी बोर्ड भी नजर आएंगे !
शीर्ष वरीयता प्राप्त श्री राम झा  5.5/7 को पहले मध्य प्रदेश के अश्विन डेनियल नें ड्रॉ पर रोका और फिर महाराष्ट्र के अनीश गांधी के हाथों उन्हे पराजय झेलनी पड़ी 
नेशनल चेलेंजर 2016 के विजेता रवि तेजा को यहाँ दूसरी वरीयता मिली है और उन्हे भी सातवें राउंड में अनीश गांधी के हाथो पराजय झेलनी पड़ी 
 महाराष्ट्र ही नहीं पूरे भारतीय शतरंज जगत की सबसे सम्मानित हस्ती में से एक इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख फिलहाल 6/7 अंक बनाकर ख़िताबी दौड़ में शामिल  है 

                                       ...श्रीनाथ राव जो मूलतः मध्य प्रदेश से संबंध रखते है और अब महाराष्ट्र से खेलते है  6.5/7 पर खेल रहे है  और खिताब के प्रमुख दावेदार 

...अर्जुन तिवारी  जो मूलतः महाराष्ट्र में पैदा हुए और अब मध्य प्रदेश से खेलते है7 वह भी   6.5/6 पर खेल रहे है और खिताब के प्रमुख दावेदार है 
प्रतियोगिता के पहले संस्करण  के विजेता अर्जुन जो की रेल्वे में टिकिट कलेक्टर है और अब एक पिता भी है  शतरंज के प्रति उनका समर्पण तारीफे  काबिल है 
चौंकाने वाले परिणाम दिये है अनीश गांधी नें महाराष्ट्र के कोल्हापुर से ताल्लुक रखने वाले अनीश ने पहले दोनों वरीय खिलाड़ियों को हराकर सभी को चौंका दिया है वह भी फिलहाल 6.5/7 के साथ बढ़त पर है 
कभी राष्ट्रीय सब जूनियर चैम्पियन रही अमृता  मोकल वैसे तो खेल के साथ आजकल अपनी शानदार फोटोग्राफी के लिए जानी जाती है पर भोपाल ओपन में 6/7 अंको के साथ खिताब की दौड़ में शामिल है 
मूलतः मध्य प्रदेश में पैदा और बड़े हुए फीडे मास्टर अंकित गजवा  फिलहाल दिल्ली में फड़ाई कर रहे है और कोशिश कर रहे है  5.5 अंको पर खेल रहे है 

मध्य प्रदेश के उभरते खिलाड़ी 

राष्ट्रीय अंडर 13 में तीसरे स्थान पर रहकर भारतीय टीम में चयनित होने वाले अनुज श्रीवत्रि  (1960)एक शानदार प्रतिभा है और कटनी के रहने वाले है  ,फिलहाल 5 अंको पर खेल रहे है 
फीडे मास्टर मेहर चिन्ना रेड्डी को मध्य प्रदेश की 13 वर्षीय बालिका और बेहद प्रतिभावान नित्यता जैन  (1652) नें पराजित कर सभी को चौंका दिया
इंदौर की रहने वाली यह बालिका मध्य प्रदेश की सीनियर महिला चैम्पियन  है और एक शानदार प्रतिभा है। 
चौंथे राउंड में लोकल हीरो और मध्य प्रदेश की प्रतिभा अश्विन डेनियल नें ग्रांड मास्टर श्रीराम झा को ड्रॉ  पर रोक लिया 

                                                                             अखिल भारतीय शतरंज संघ के सीईओ भारत सिंह नें उदघाटन में आकर प्रतियोगिता को सराहा !

मध्य प्रदेश शतरंज संघ के अध्यक्ष और बंसल समूह के मालिक सुनील बंसल नें  सभी मेहमानो का स्वागत करते हुए शुभाशीष दिया 
मध्य प्रदेश शतरंज संघ के सचिव और अखिल भारतीय शतरंज संघ के सयुंक्त सचिव कपिल सक्सेना ही वो कारण है जिनकी वजह से मध्य प्रदेश शतरंज के क्षेत्र में  शानदार प्रगति कर रहा है
खुद भी एक शतरंज खिलाड़ी  मध्य प्रदेश पुलिस के महानिर्देशक ऋषि शुक्ला नें घोड एकै पहली चाल Nf3 चलकर प्रतियोगिता शुभारंभ की घोषणा की 
अभिभावकों की समस्या का समाधान करते  आयोजन सचिव कपिल सक्सेना 
भोपाल ओपन के खिलाड़ियों के खाने और रहने के शानदार इंतजाम किए गए है Rs.50 में पूरा खाना ! !
चेसबेस इंडिया के संस्थापक इंटरनेशनल मास्टर सागर शाह ने प्रतियोगिता के इंतज़ामों  को अच्छा बताते हुए  बंसल न्यूज़ से चेसबेस  और मध्य प्रदेश दोनों के बारे में बाते की 

राउंड  7 के बाद स्थिति !

Rk. SNo   Name FED Rtg Club/City Pts.  TB1   TB2   TB3 
1 5 FM Srinath Rao S.V. IND 2250 MAH 6,5 0,0 6,0 32,5
2 9   Gandhi Anish IND 2167 MAH 6,5 0,0 6,0 30,5
3 11   Tiwari Arjun IND 2146 RAILWAY 6,5 0,0 6,0 28,0
4 6 IM Deshmukh Anup IND 2234 MAH 6,0 0,0 6,0 31,5
5 12   Mokal Amruta Sunil IND 2107 MAH 6,0 0,0 6,0 26,5
6 19   Sudarshan Malga IND 1900 MP 6,0 0,0 6,0 24,5
7 7 IM Chakravarthi Reddy M IND 2230 AP 5,5 0,0 5,0 31,5
8 4 FM Gajwa Ankit IND 2279 Delhi 5,5 0,0 5,0 31,0
9 2 IM Ravi Teja S. IND 2384 RAILWAY 5,5 0,0 5,0 29,0
10 23   Awadh Chaitanya IND 1833 MP 5,5 0,0 5,0 28,5
11 1 GM Sriram Jha IND 2426 LIC 5,5 0,0 5,0 28,0
12 20   Anchit Vyas IND 1886 MP 5,5 0,0 5,0 27,5
13 48   Sharma Suyash IND 1508 MP 5,5 0,0 5,0 27,0
14 28   Bandekar Aditya IND 1717 MAH 5,5 0,0 5,0 26,5
15 16   Aishwin Daniel IND 1966 MP(Bhopal) 5,5 0,0 5,0 26,5
16 190   Rishabh Jain IND 0 MP 5,5 0,0 5,0 26,5
17 35   Jain Nityata IND 1652 MP 5,5 0,0 5,0 26,0
18 25   Bhogal Rupesh IND 1732 MAH 5,5 0,0 5,0 25,5
19 17   Sakalle Abhisar IND 1963 MP 5,5 0,0 4,0 28,5
20 13   Mishra Manoj IND 2056 MP 5,5 0,0 4,0 27,0

पूरी सूची देखे 

राउंड  8 के मैच  2016/12/24 सुबह  10:00 बजे 

Bo. No.   Name Rtg Pts. Result Pts.   Name Rtg No.
1 11   Tiwari Arjun 2146     Gandhi Anish 2167 9
2 12   Mokal Amruta Sunil 2107 6   FM Srinath Rao S.V. 2250 5
3 19   Sudarshan Malga 1900 6   6 IM Deshmukh Anup 2234 6
4 1 GM Sriram Jha 2426     Anchit Vyas 1886 20
5 2 IM Ravi Teja S. 2384     Awadh Chaitanya 1833 23
6 4 FM Gajwa Ankit 2279     Bhogal Rupesh 1732 25
7 35   Jain Nityata 1652   IM Chakravarthi Reddy M 2230 7
8 13   Mishra Manoj 2056     Bandekar Aditya 1717 28
9 48   Sharma Suyash 1508     Aishwin Daniel 1966 16
10 17   Sakalle Abhisar 1963     Rishabh Jain 0 190

पूरी सूची देखे 

भोपाल जिसे झीलो या तालाबो का शहर भी कहा जाता है 

Contact Us