chessbase india logo

आबूधाबी-अधिबन बने उपविजेता,आर्यन ग्रांड मास्टर बनने के करीब

by Niklesh Jain - 01/09/2016

भारत के बेहद प्रतिभाशाली ग्रांड मास्टर भास्करन अधिबन नें 23वे आबूधाबी ग्रांड मास्टर ओपन शतरंज में दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपने खेल जीवन की सर्वोच्च अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग एलो 2785 हासिल कर ली इसके साथ ही साथ वह अब विश्व रेंकिंग में 14 स्थानो की छलांग लगाकर 54वे स्थान पर पहुँच गए है और साथ ही भारत में विश्वनाथन आनंद (2776) और हरीकृष्णा (2752) के बाद तीसरे नंबर के खिलाड़ी बन गए है ।प्रतियोगिता में 32 देशो के 137 खिलाड़ी प्रतिभागिता कर रहे थे ।एक ओर अच्छी खबर ये रही की दिल्ली के निवासी और भारत के 15 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर आर्यन चोपड़ा ग्रांड मास्टर बनने के बेहद करीब पहुँच गए है ....पढे विस्तृत लेख

आबूधाबी-अधिबन बने उपविजेता,आर्यन ग्रांड मास्टर बनने के  करीब

  23वां आबूधाबी ग्रांड मास्टर ओपन – भास्करन अधिबन रहे उपविजेता

 

रूस के ग्रांड मास्टर आन्द्रेकिन दिमित्री (2733) नें 7.5 अंक बनाते हुए खिताब अपने नाम किया

 

 बाकू में होने वाले शतरंज ओलम्पियाड के ठीक दो दिन पहले अधिबन का अच्छी लय में आना भारत के लिए एक अच्छी खबर है । पूर्व विश्व अंडर 16 आयु वर्ग के विश्व चैम्पियन तीसरी वरीयता प्राप्त अधिबन नें प्रतियोगिता में अविजित रहते हुए 5 जीत और 4 ड्रॉ खेलते हुए कुल 7 अंक बनाए और वे अपनी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग में कुल 14 अंक जोड़ने में सफल रहे । प्रतियोगिता में पांचवे चक्र में रूस के ग्रांड मास्टर बोरिस सवचेंकों और आठवें चक्र में पोलेंड के ग्रांड मास्टर कामिल द्रगुण के ऊपर उनकी जीत महत्वपूर्ण रही ।
[Event "23rd Abu Dhabi Masters"]
[Site "Abu Dhabi UAE"]
[Date "2016.08.29"]
[Round "?"]
[White "Adhiban, Baskaran"]
[Black "Salem, A.R. Saleh"]
[Result "1/2-1/2"]
[WhiteElo "2671"]
[BlackElo "2617"]
[PlyCount "60"]
[EventDate "2016.??.??"]
[SourceDate "2003.06.08"]
1. Nf3 c5 2. c4 Nf6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 Nc6 5. Nc3 e6 6. Ndb5 d5 7. Bf4 e5 8.
cxd5 exf4 9. dxc6 bxc6 10. Qxd8+ Kxd8 11. Rd1+ Bd7 12. Nd6 Bxd6 13. Rxd6 Ke7
14. Rd2 Nd5 15. Na4 Bf5 16. g3 Nb6 17. Nc3 Nc4 18. Rd4 Nxb2 19. Rxf4 Be6 20.
Bg2 Rab8 21. O-O Rhd8 22. Rc1 c5 23. Re4 Rb4 24. Re5 Rc4 25. Bh3 Na4 26. Bxe6
fxe6 27. Nd5+ Rxd5 28. Rxc4 Rxe5 29. Rxa4 Rxe2 30. Rxa7+ Kf6 1/2-1/2

भारत के ही ग्रांड मास्टर रोहित ललितबाबू प्रतियोगिता में आठवे स्थान पर रहे यह पिछले कुछ महीनो में उनके लगातार लय में लौटने के संकेत है वह भी अपनी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग में कुल 14 अंक जोड़ने में सफल रहे।
[Event "23rd Abu Dhabi Masters"]
[Site "Abu Dhabi UAE"]
[Date "2016.08.29"]
[Round "?"]
[White "Lalith, Babu M R"]
[Black "Fedoseev, Vladimir3"]
[Result "1-0"]
[WhiteElo "2575"]
[BlackElo "2670"]
[PlyCount "92"]
[EventDate "2016.??.??"]
[SourceDate "2003.06.08"]
1. Nf3 g6 2. c4 Bg7 3. d4 Nf6 4. Nc3 d5 5. Qb3 dxc4 6. Qxc4 O-O 7. e4 Nc6 8.
Be2 Bg4 9. d5 Bxf3 10. gxf3 Na5 11. Qd3 c5 12. e5 Nd7 13. f4 c4 14. Qc2 e6 15.
dxe6 fxe6 16. Be3 Nb6 17. Bg4 Qe7 18. O-O-O Bh6 19. Ne4 Kh8 20. Kb1 Bxf4 21.
Bc5 Qh4 22. Bxe6 Bxe5 23. Bxf8 Rxf8 24. Bd5 Nc6 25. Bxc6 bxc6 26. Rde1 Nd5 27.
Nd2 Bg7 28. Re4 Qf6 29. Nxc4 Rb8 30. Ka1 Nc3 31. Re5 Nb5 32. Rhe1 Qf8 33. R5e3
Bd4 34. Rb3 Rd8 35. Rd1 Qf6 36. a4 Nc7 37. Na5 c5 38. Nb7 Rd5 39. Kb1 Na6 40.
Qc4 Rf5 41. f3 Kg7 42. Na5 Rf4 43. Rb7+ Kh6 44. Nb3 Bxb2 45. Qg8 Qh8 46. Qe6
Ba3 1-0

 

भारत के कर्नाटका के एंटोनिओ वियानी भी अब जल्द ही इंटरनेशनल मास्टर होंगे

 

 कॉमन वैल्थ विजेता तनिया सचदेव ओलंपिक की तैयारी  के लिए यंहा खेली

एक ओर अच्छी खबर ये रही की दिल्ली के निवासी और भारत के 15 वर्षीय इंटरनेशनल मास्टर आर्यन चोपड़ा ग्रांड मास्टर बनने के बेहद करीब पहुँच गए है उन्हे ये खिताब हासिल करने के लिए जादुई आकड़ा 2500 अंको को हासिल करने के लिए अब सिर्फ 3.6 अंको की जरूरत है उनकी अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग अब 2496.4 पर पहुँच गयी है , उन्होने इसी प्रतियोगिता के दौरान अपना तीसरा और निर्णायक ग्रांड मास्टर हासिल लिया । 41वीं वरीयता प्राप्त आर्यन नें  अंतिम चक्र में अर्मेनिया के अनुभवी ग्रांड मास्टर सहकायन समवेल को पराजित कर इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 14वां स्थान हासिल किया ।

आर्यन को पहली बार मैं  सायना ओपन के दौरान 2009 में मिला था और क्यों की मै ही प्रतियोगिता का आयोजक था ,वो और उसके पिता से मेरा कई बार आमना सामना हुआ तब आर्यन महज 8 साल के थे और तब उनकी रेटिंग 1705 हुआ करती थी । पर तब भी उनका खेल के प्रति लगाव और ध्यान गज़ब का था जो उन्हे भविष्य का खिलाड़ी बनने का संकेत दे रहा था ।

 

                        आर्यन काले मोहरो से सायना ओपन 2009 के दौरान मैच खेलते हुए

 

हिन्दी मेँ एक कहावत है की "पूत के पाँव पालने मेँ ही दिख जाते है " तब भी आर्यन 9 वर्ष के बच्चो मेँ प्रथम स्थान पर आए थे और वे तब के विधायक और आज के मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री संजय पाठक जी से पुरुष्कार लेते हुए ।

 

खैर अब बात करते है आज के 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी की जिसकी अब रेटिंग 2496.4 पहुँच चुकी है वो तीन ग्रांड मास्टर नार्म ले चुके है और ग्रांड मास्टर बनने से महज 3.6 एलो रेटिंग कम है और जैसा उनका खेल है वो जल्द ही भारत के अगले ग्रांड मास्टर होंगे ! बधाई आर्यन !!उन्होने  आबू धाबी ओपन मेँ यह उपलब्धि दर्ज की ।

 

दिल्ली के आर्यन चोपड़ा (2480)
[Event "23rd Abu Dhabi Int. Chess Festival Mast"]
[Site "Dusit Thani Hotel - Abu Dhabi"]
[Date "2016.08.23"]
[Round "4.29"]
[White "Siva, Mahadevan"]
[Black "Aryan, Chopra"]
[Result "0-1"]
[WhiteElo "2352"]
[BlackElo "2485"]
[PlyCount "48"]
[EventDate "2016.08.21"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "UAE"]
[WhiteClock "0:46:30"]
[BlackClock "0:31:16"]
1. d4 d5 2. c4 c6 3. Nf3 Nf6 4. Nc3 e6 5. e3 Nbd7 6. Qc2 Bd6 7. Bd3 O-O 8. O-O
dxc4 9. Bxc4 b5 10. Be2 Bb7 11. e4 e5 12. dxe5 Nxe5 13. Nh4 g6 14. f4 Neg4 15.
g3 Bc5+ 16. Kh1 Bd4 17. e5 c5+ 18. Ng2 Nf2+ 19. Rxf2 Bxf2 20. exf6 Re8 21. Bf1
Qd4 22. Bd2 Rad8 23. Rd1 Bf3 24. Be3 Qxe3 0-1

 

 

आर्यन ग्रांड मास्टर नार्म लेते हुए ( चित्र- दिल्ली शतरंज संघ )

 

[Event "23rd Abu Dhabi Int. Chess Festival Mast"]
[Site "Dusit Thani Hotel - Abu Dhabi"]
[Date "2016.08.29"]
[Round "9.13"]
[White "Ter-Sahakyan, Samvel"]
[Black "Aryan, Chopra"]
[Result "0-1"]
[ECO "C70"]
[WhiteElo "2613"]
[BlackElo "2485"]
[PlyCount "76"]
[EventDate "2016.08.21"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "UAE"]
1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Bb5 a6 4. Ba4 g6 5. O-O Bg7 6. c3 d6 7. d4 Bd7 8. d5
Nce7 9. Bxd7+ Qxd7 10. c4 h6 11. Nc3 f5 12. Ne1 Nf6 13. Qe2 fxe4 14. Nxe4 Nxe4
15. Qxe4 c6 16. dxc6 Qxc6 17. Qxc6+ bxc6 18. b3 e4 19. Rb1 Nf5 20. Nc2 Kd7 21.
Rd1 Rhe8 22. Kf1 a5 23. Ke2 Re6 24. Be3 Rf6 25. Bd2 Rf7 26. Be1 h5 27. Kf1 Ke6
28. Kg1 d5 29. f3 d4 30. fxe4 Ne3 31. Nxe3 dxe3 32. Bg3 h4 33. Bd6 e2 34. Rd3
Raf8 35. Bxf8 Bxf8 36. g4 Bc5+ 37. Kg2 Rf2+ 38. Kh3 Rf1 0-1

मुंबई के नुबेर शाह भी (2415) अब  इंटरनेशनल मास्टर होंगे

 

चेसबेस इंडिया सभी विजेताओं को अपनी शुभकामना देता है !!

 

भारत के प्रमुख हिन्दी दैनिक अखबार पंजाब केशरी में भी प्रकाशित मेरा लेख 

परिणाम

Rk. SNo     Name FED Rtg Pts. TB1 TB2 TB3 w we w-we K rtg+/-
1 1   GM Andreikin Dmitry RUS 2733 7,5 0,0 2564 50,5 7,5 6,60 0,90 10 9,0
2 3   GM Adhiban B. IND 2671 7,0 0,0 2599 53,0 7 5,63 1,37 10 13,7
3 7   GM Amin Bassem EGY 2654 7,0 0,0 2569 51,5 7 5,74 1,26 10 12,6
4 32   GM Predke Alexandr RUS 2553 6,5 0,0 2632 53,5 6,5 3,99 2,51 10 25,1
5 15   GM Salem A.R. Saleh UAE 2617 6,5 0,0 2580 49,5 6,5 5,21 1,29 10 12,9
6 5   GM Areshchenko Alexander UKR 2665 6,5 0,0 2577 49,5 6,5 5,80 0,70 10 7,0
7 19   GM Dragun Kamil POL 2609 6,5 0,0 2568 48,5 5,5 4,43 1,07 10 10,7
8 27   GM Lalith Babu M R IND 2575 6,5 0,0 2550 46,0 6,5 5,11 1,39 10 13,9
9 11   GM Iturrizaga Bonelli Eduardo VEN 2626 6,5 0,0 2473 41,5 6,5 6,41 0,09 10 0,9
10 24   GM Demchenko Anton RUS 2600 6,0 0,0 2634 53,5 6 4,46 1,54 10 15,4

पूरी सूची यंहा .

आधिकारिक वैबसाइट

 

आपके सुझाव मुझे ईमेल करे - nikmpchess@gmail।com 

आपका दोस्त 

निकलेश जैन

 


Contact Us