प्रतियोगिता में कुल 11 राउंड खेले जाएंगे जिसमें सभी खिलाड़ी राउंड रॉबिन पद्धति से आपस में मुक़ाबले खेलेंगे । 28 जनवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 4 फरवरी तक खेली जाएगी । 
शतरंज के लिए हमेशा सबसे आगे रहने वाले वेल्लामल स्कूल के विद्यार्थी भारतीय टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए यहाँ पहुंचे उम्मीद है भारतीय खिलाड़ी बढ़े हुए मनोबल के साथ ही शानदार प्रदर्शन करेंगे । 
अखिल भारतीय शतरंज संघ की ओर से बोलते हुए पूर्व सचिव श्री हरिहरन नें बताया की आखिर क्यूँ महिला ग्रांडमास्टर की संख्या भारत मे बढ़ाने के लिए यह प्रतियोगिता को आयोजित किया गया है और आने वाले समय में ऐसे और भी टूर्नामेंट हमें देखने को मिलते रहेंगे । 
उदघाटन समारोह में भारत की डबल्यूजीएम और पूर्व विश्व अंडर 18 चैम्पियन आरती रामास्वामी को मुख्य निर्णायक भुवना साई नें सम्मानित किया 
और उसके बाद उन्होने सभी खिलाड़ियों का भारतीय संस्कृति के अनुसार शाल और माला पहनाकर स्वागत किया 
भारतीय परिधान में प्रतिकात्मक तौर पर सभी अतिथि विदेशी खिलाड़ी प्रसन्नता और विस्मय से भरे नजर आए 

तामिलनाडु शतरंज संघ के सचिव बलास्वामी स्टीफन नें द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आरंभ किया 

और कुछ इस अंदाज में प्रतियोगिता का आरंभ हुआ !!

देखे सीधा प्रसारण चेसबेस पर !