टाटा स्टील मास्टर्स : डिंग से हारे गुकेश , अनीश की दूसरी जीत

विज्क आन जी , नीदरलैंड।  86वें टाटा स्टील सुपर ग्रांड मास्टर्स शतरंज के तीसरे दिन सबकी नजरे थी भारत के डी गुकेश और चीन के विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन के बीच मुक़ाबले पर

जिसमें गुकेश अच्छी शुरुआत करने के बाद खेल की 19वीं चाल में एक मौका चूक गए और उसके बाद डिंग नें अच्छा खेल दिखाते हुए 37 चालों में ही खेल अपने नाम कर लिया

भारत के विदित गुजराती नें रूस के यान नेपोमनिशी के बीच

और आर प्रज्ञानन्दा और चीन के वे यी के बीच बाजी बेनतीजा रही , विदित और प्रज्ञानन्दा का यह लगातार तीसरा ड्रॉ रहा ।

सबसे आगे चल रहे फ्रांस के अलीरेजा नें नीदरलैंड के मैक्स वार्मेर्दन से बाजी ड्रॉ खेली।

अन्य मुकाबलों में नीदरलैंड के अनीश गिरि नें जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर डोनचेंकों को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की और अलीरेजा के साथ सयुंक्त बढ़त में शामिल हो गए 

लगातार दो मैच हारने वाले मेजबान नीदरलैंड के योर्डन वान फॉरेस्ट चीन की महिला विश्व शतरंज चैम्पियन जू वेंजून को पराजित करते हुए अपना पहला अंक बनाया

जबकि उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक नें ईरान के परहम मघसूदलू की भारी भूल का फायदा उठाते हुए जीत दर्ज की ।

देखे आज की क्लास ,तीसरे दिन के खेल के खास और गंभीर लम्हे