टाटा स्टील मास्टर्स 2024 – गुकेश , प्रज्ञानन्दा और विदित को मिला मौका 

वाई कान ज़ी ,नीदरलैंड । भारत के शतरंज प्रेमियों के लिए वर्ष की शुरुआत से ही शानदार शतरंज के मुक़ाबले देखने को मिलने वाले है और टाटा स्टील मास्टर्स 2024 में तीन भारतीय खिलाड़ी विदित गुजराती , डी गुकेश और प्रज्ञानन्दा खेलते नजर आएंगे । 

विश्व चैम्पियन डिंग लीरेन टॉप सीड होंगे 

अन्य खिलाड़ियों में फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा जर्मनी के अलेक्ज़ेंडर दोमचेंकों ,

रूस के यान नेपोमनिशि ,

नीदरलैंड के अनीश गिरि ,

जॉर्डन वान फॉरेस्ट और मैक्स वरमेरदम ,

ईरान के परहम मघसूदलू ,

चीन के वे यी और

विश्व महिला चैम्पियन जु वेंजून 

और उज़्बेक्सितान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक भाग लेंगे । 13 राउंड के क्लासिकल राउंड रॉबिन की यह प्रतियोगिता 12 जनवरी से शुरू होकर 28 जनवरी तक चलेगी ।