

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज : कार्लसन नें अनीश गिरि को हराया
All images on www.tatasteelchess.com
टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के दूसरे राउंड मे खेले गए 7 मुकाबलों मे सिर्फ दो के परिणाम आए और 5 मुक़ाबले ड्रॉ रहे । सबसे बड़ी जीत हासिल की विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें जिन्होने मेजबान नीदरलैंड के शीर्ष खिलाड़ी अनीश गिरि को पराजित करते हुए अपनी पहली जीत हासिल की ,

सफ़ेद मोहरो से खेल रहे कार्लसन नें ओपन केटलन ओपनिंग मे 36 चालों मे हार मानने पर विवश कर दिया ।

कल की हार के बाद वापसी करते हुए हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट नें नीदरलैंड के जॉर्डन वान फॉरेस्ट को मात देकर दिन की दूसरी जीत दर्ज की ।

भारत के नजरिए से दिन अच्छा बीता और भारत के विदित गुजराती नें विश्व नंबर 4 यूएसए के फबियानों करूआना से

तो आर प्रग्गानंधा नें पोलैंड के दिग्गज यान डुड़ा को अंक बांटने पर विवश कर दिया ।

अन्य मुकाबलों में अजरबैजान के ममेद्यारोव नें रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से , रूस के सेरगी कार्याकिन नें हमवतन डेनियल डुबोव से

और यूएसए के सैम शैकलैंड नें स्विट्जरलैंड के निल्स ग्रंडेलीयूस से मैच ड्रॉ खेला ।

राउंड 2 के परिणाम दो राउंड के बाद फिलहाल भारत के विदित ,नॉर्वे के कार्लसन और पोलैंड के डुड़ा 1.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है ।

दूसरे दिन चैलेंजर वर्ग मे भारत के अर्जुन एरिगासी नें शानदार खेल दिखाते हुए जीत हासिल की , उन्होने नीदरलैंड के मैक्स वरमेरदम को पराजित करते हुए पहली जीत हासिल की

दूसरे दिन के सभी परिणाम








