Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

टाटा स्टील R6 : अर्जुन की पाँचवीं जीत ,विश्व टॉप 100 में बनाई जगह

by Niklesh Jain - 22/01/2022

टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट 2022में आज आखिर वह इतिहास बन गया जिस पर दुनिया भर की नजरे थी ,दुनिया भर में नयी सनसनी बनकर उभरे भारत के 18वर्षीय ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी ने चैलेंजर वर्ग में लगातार अपना पाँचवाँ  मैच जीतकर विश्व के टॉप 100 खिलाड़ियों में अपनी जगह बना ली उन्होने आज भारत के दिग्गज ग्रांड मास्टर सूर्या शेखर गांगुली को पराजित करते हुए यह मुकाम हासिल किया ,5.5 अंको पर खेल अर्जुन की एकल बढ़त अब 1.5 के अंतर से और मजबूत ही गयी है । मास्टर्स में आज भारत के विदित गुजराती नें पोलैंड के यान डुड़ा के खिलाफ समन्वित खेल दिखाते हुए बाजी ड्रॉ पर रोक ली । दिन का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया खुद विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त में खुद को शामिल कर लिया है । पढे यह लेख  



टाटा स्टील शतरंज : अर्जुन की लगातार पाँचवीं जीत 

टाटा स्टील मास्टर्स और चैलेंजर शतरंज टूर्नामेंट मे आज छठा  राउंड खेला गया और अभी भी मास्टर्स मे भारत के विदित गुजराती सयुंक्त बढ़त तो चैलेंजर मे भारत के अर्जुन एरिगासी एकल बढ़त में बने हुए है । चैलेंजर में भारत के अर्जुन एरिगासी नें जैसे ना रुकने का प्रण लिया है और उन्होने आज प्रतियोगिता में लगातार अपनी पाँचवीं जीत हासिल की उन्होने हमवतन और छह बार के नेशनल चैम्पियन सूर्या शेखर गांगुली को पराजित कर दिया । सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए इटेलिअन ओपनिंग में अर्जुन नें अपने ऊंट और हाथी के गज़ब के तालमेल से 42 चालों में खेल अपने नाम कर लिया ।

इस जीत से अर्जुन ने लाइव विश्व रैंकिंग में 2651 अंक का आंकड़ा छूते हुए शीर्ष 100 में  जगह भी बना ली है । फिलहाल अर्जुन 6 में 5.5 अंक बना चुके है । 

मास्टर्स वर्ग में विदित गुजराती नें आज पोलैंड के विश्व कप विजेता यान डुड़ा से बाजी बराबर खेलते हुए आधा  अंक बाँट लिया

 विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट को मात दी

जबकि अजरबैजान के ममेद्यारोव शाकिरयार नें  स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस से बाजी ड्रॉ खेली और इस प्रकार राउंड 6 बाद विदित , कार्लसन और ममेद्यारोव 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है






Contact Us