कोरोना वायरस के चलते इंटरनेशनल बड़े टूर्नामेंट के रद्द होने का सिलसिला पिछले दो माह से शुरू हो चुका था एचडी बैंक कप ,दुबई ओपन ,शरजाह मास्टर्स ,रेकेवेक इंटरनेशनल ,ग्रेंके मास्टर्स जैसे टूर्नामेंट के रद्द होने के बाद फीडे कैंडीडेट के आयोजन नें विश्व शतरंज संघ को काफी आलोचना झेलनी पड़ी तो अजरबैजान के तिमूर रद्जबोव तो कैंडीडेट से हट ही गए । खैर इन सबसे बीच सबका दबाव था की क्या मॉस्को मे 2020 अगस्त मे शतरंज ओलंपियाड होगा ? तो आज जैसे ही दोपहर मे खबर आई की ओलंपिक खेल रद्द कर दिये गए है कुछ ही देर मे फीडे नें शतरंज ओलंपियाड के रद्द होने की भी जानकारी साझा कर दी । 

फीडे द्वारा जारी सूचना और यह भी की अब शतरंज ओलंपियाड मॉस्को में ही 2021 में होगा 

 

इससे पहले इंटरनेशनल ओलंपिक खेलो को भी रद्द कर दिया गया 

इस बारे में और जानकारी के लिए पढे एनडीटीवी का यह लेख