स्पीड चेस शतरंज – कार्लसन को हराकर मकसीम लागरेव फाइनल मे 

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन को 15 दिनो के अंदर ही शीर्ष स्तर पर लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है । क्लासिकल ऑन द बोर्ड शतरंज मे तो ऐसा कम ही देखने मे आया है लेकिन ऑनलाइन शतरंज मे मेगनस कार्लसन को अब काफी चुनौती मिलने लगी है ।

स्पीड चेस शतरंज के सेमी फाइनल मुक़ाबले मे उन्हे फ्रांस के मकसीम लागरेव नें 13-11 से पराजित करते हुए फाइनल मे प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना होगा अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से जिन्होने हमवतन वेसली सो को पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बनाई है । मेगनस कार्लसन इससे पहले 1 दिसंबर को वेसली सो के हाथो स्किलिंग ओपन के फाइनल मे पराजित हुए थे ।

मकसीम के खिलाफ तीन सेट मे मुक़ाबला हुआ पहले 90 मिनट तक 5+1 मिनट के 8 मुक़ाबले हुए और कार्लसन नें 2-0 से शानदार शुरुआत की पर इसके बाद मकसीम नें शानदार वापसी की और अंत मे सेट 4.5-3.5 से जीत लिया ।

इसके बाद 60 मिनट तक 3+1 मिनट के 8 मुक़ाबले खेले गए और इस बार भी 4.5-3.5 के स्कोर से मकसीम नें कारनामा दोहरा दिया और ऐसे मे 2 अंक से पीछे चल रहे कार्लसन को 1 +1 मिनट के बुलेट शतरंज से उम्मीद थी पर यहाँ हुए 8 मुक़ाबले मे स्कोर 4-4 ही रहा और कुल मिलाकर 13 -11 से मकसीम जीतकर फाइनल मे पहुँच गए । 


आज रात 10.30 बजे मकसीम लागरेव नाकामुरा से फाइनल मुक़ाबला खेलेंगे