Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

स्पीड चैस : हिकारु नाकामुरा पहुंचे क्वाटर फ़ाइनल में

by Niklesh Jain - 13/11/2020

ऑनलाइन शतरंज दुनिया में दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक दिग्गज अमेरिकन खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा नें स्पीड चेस ऑनलाइन शतरंज के प्री क्वाटर फ़ाइनल में अर्मेनिया के शीर्ष जूनियर खिलाड़ी हैक मरतिरोसयान को बुरी तरह 21-5 के भारी अंतर से पराजित करते हुए अंतिम आठ में जगह बना की है और अब अंतिम चार में पहुँचने के लिए उन्हे रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव की चुनौती को पार करना होगा ।इस मुक़ाबले में नाकामुरा के खेल का स्तर ये रहा की कुल 26 मुकाबलों में हैक सिर्फ 1 मुक़ाबला ही जीत सके जबकि नाकामुरा नें 17 मुक़ाबले अपने नाम किए जबकि 8 मुक़ाबले अनिर्णीत रहे । नाकामुरा नें 5+1 , 3+1 और 1+1 के तीन सेट क्रमशः 7.5-0.5 , 5.5-2.5 और 8-2 से अपने नाम किए, पढे यह लेख 



स्पीड चैस शतरंज – हिकारु नाकामुरा भी पहुंचे अब क्वाटर फ़ाइनल मे 

स्पीड चैस ऑनलाइन शतरंज के छठे प्री क्वाटर फ़ाइनल मे अमेरिका के दिग्गज खिलाड़ी हिकारु नाकामुरा नें अर्मेनिया के युवा खिलाड़ी हैक मरतिरोसयान को एकतरफा मुक़ाबले मे 21-5 से मात देते हुए शानदार अंदाज मे क्वाटर फ़ाइनल मे जगह बना ली है जहां अब उनका मुक़ाबला रूस के ब्लादिमीर फेडोसीव से होगा ।

दोनों के बीच तय फॉर्मेट मे तीन सेट मे मुक़ाबला हुआ । पहले सेट मे हुए 90 मिनट तक चले 5+1 मिनट के 8 मुक़ाबले हुए जिसमें नाकामुरा नें 7.5-0.5 से जीत दर्ज करते हुए शुरुआत से ही बता दिया की मुक़ाबला उम्मीद के अनुसार एकतरफा रहने वाला है । 

दूसरे सेट में दोनों के बीच 60 मिनट तक 3+1 मिनट के 8 मुक़ाबले हुए जिसमें हिकारु नाकामुरा नें 3 मुक़ाबले जीते तो 5 मुक़ाबले ड्रॉ रहे और एक बार फिर 5.5-2.5 के अंतर से जीतकर कुल स्कोर 13 -3 से बढ़त बना ली । 

तीसरे सेट में दोनों के बीच 30 मिनट तक 1+1 मिनट के 10 मुक़ाबले हुए जहां पर एक बार फिर नाकामुरा नें 7 मुक़ाबले जीते, एक मुक़ाबला हैक नें अपने नाम किया जबकि दो मुक़ाबले ड्रॉ रहे और इस तरह 8-2 से परिणाम नाकामुरा के पक्ष में रहा और कुल स्कोर 21-5 से क्वाटर फ़ाइनल में जगह बनाई । 

अब उनका सामना व्लादिमीर फेडोसीव से होगा 

देखे सभी मुक़ाबले 






Contact Us