मैगनस कार्लसन ने स्पीड चैस 2024 सेमीफाइनल में किया प्रवेश, भारत के अर्जुन को हराया 

इस टूर्नामेंट का अंतिम क्वार्टरफाइनल मैच जीएम हिकारू नाकामुरा और जीएम इयान नेपोमनिशी के बीच 9 अगस्त को खेला जाएगा।

अर्जुन और कार्लसन ने पहले सेगमेंट में 5+1 मिनट के 7 मुकाबलों में 4.5-2.5 से बढ़त बनाई और दूसरे सेगमेंट में 3+1 मिनट के 7 मुकाबलों में उन्होने 5-2 से जीत दर्ज करते हुए अपनी बढ़त को 9.5-4.5 कर दिया हालाँकि बुलेट सेगमेंट में 1+1 मिनट के सात मुकाबलों में अर्जुन नें कार्लसन को 4.5-2.5 से हराया पर कुल मिलाकर 12-9 के स्कोर कार्लसन की जीत के लिए पर्याप्त था।