
ओस्लो ई-स्पोर्ट्स कप शतरंज- डुड़ा से हारे प्रग्गानंधा , कार्लसन फिर निकले आगे

दुनिया का अपनी तरह का पहला शतरंज ई-स्पोर्ट्स टूर्नामेंट ओस्लो स्पोर्ट्स कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है । छठे राउंड मे 12 अंको के साथ सबसे आगे चल रहे भारत के आर प्रग्गानंधा को पोलैंड के विश्व कप विजेता यान डुड़ा से हार का सामना करना पड़ा है ,

अपने अधिकतर सभी मुक़ाबले एकतरफा जीतने वाले प्रग्गानंधा को यान डुड़ा से 2.5-0.5 की एकतरफा हार का सामना करना पड़ा ।

विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें इस राउंड मे पिछले राउंड की हार को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की और उन्होने कनाडा के एरिक हेनसेन को 2.5-0.5 से पराजित करते हुए ना सिर्फ 12 अंक बना लिए बल्कि बेहतर टाईब्रेक के आधार पर प्रग्गानंधा को दूसरे स्थान पर सरकाते हुए खुद शीर्ष पर काबिज हो गए है ।
हालांकि समान अंको के चलते अंतिम राउंड मे अभी भी दोनों ख़िताबी दावेदार है , प्रग्गानंधा को सातवे राउंड मे नीदरलैंड के अनीश गिरि से तो कार्लसन को अजरबैजान के शकरियार ममेद्यारोव से बाजी खेलना है ।

सातवे राउंड मे वियतनाम के ले कुयांग लिम नें अनीश गिरि को 2.5-0.5 से तो ममेद्यारोव नें नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट को 3.5-2.5 से पराजित किया ।

देखे राउंड 6 के मुक़ाबले का सीधा विश्लेषण का विडियो








