नॉर्वे ग्रांड मास्टर शतरंज – विश्व नंबर 2 अलीरेजा को हराकर गुकेश ने किया शानदार आरंभ

इस जीत के साथ गुकेश अब लाइव विश्व रैंकिंग में 2742 अंको के साथ 15वे स्थान पर पहुँच गए है ।

इस जीत के बाद अब गुकेश ने क्लासिकल मुकाबलों मे अलीरेजा से 2018 में मिली हार का हिसाब बराबर कर लिया है 

गुकेश के अलावा यूएसए के फबियानों करूआना नें मेजबान नॉर्वे के विश्व के नंबर खिलाड़ी मैगनस कार्लसन को पराजित किया सीधे मुक़ाबले जीतकर गुकेश और करूआना 3 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त पर पहुँच गए है ।

वहीं नीदरलैंड के अनीश गिरि नें उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक को , यूएसए के वेसली सो नें हमवतन हिकारु नाकामुरा को तो अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव नें नॉर्वे के आर्यन तारी को क्लासिकल मुक़ाबला ड्रॉ होने के बाद अरमागोडेन टाईब्रेक में पराजित किया और 1.5 अंक हासिल किए ।

देखे सभी मुक़ाबले