chessbase india logo

अब नॉर्वे शतरंज में नजर आएंगे भारत के गुकेश

by Niklesh Jain - 15/03/2023

ओलंपियाड व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता भारत के 17 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश के लिए लगातार बड़े टूर्नामेंट के दरवाजे खुलने का सिलसिला जारी है और ताजा खबर के अनुसार उन्हे इस वर्ष दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और मजबूत सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट में से एक नॉर्वे शतरंज 2023 में खेलने का मौका मिलने जा रहा है । 2013 में कार्लसन के विश्व चैम्पियन बनने के ठीक पहले शुरू हुए इस टूर्नामेंट का इस बार 11वां संसकरण खेला जाएगा । भारत के लिए अब तक विश्वनाथन आनंद नें  6 बार और पेंटाला हरीकृष्णा नें 2 बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया है । पढे यह लेख 

नॉर्वे सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज – पहली बार खेलेंगे भारत के गुकेश

नॉर्वे शतरंज के अब तक हुए 10वे संस्करण में भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद ही हमेशा से भारत का प्रतिनिधित्व करते आए है ।

अब तक इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 6 बार आनंद तो दो बार पेंटाला हरीकृष्णा नें देश का नेत्तृत्व किया है

पर अब नयी पीढ़ी के युवा ग्रांड मास्टर और शतरंज ओलंपियाड स्वर्ण पदक विजेता डी गुकेश को पहली बार इस प्रतियोगिता में शामिल किया गया है ।

प्रतियोगिता में मेजबान नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन ,फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा ,यूएसए के वेसली सो , हिकारु नाकामुरा और फबियानों करूआना ,अजरबैजान के शाखिरयार ममेद्यारोव ,नीदरलैंड के अनीश गिरि, नॉर्वे के आर्यन तारी और उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक भाग लेंगे । यह प्रतियोगिता राउंड रॉबिन आधार पर खेली जाएगी

अब तक के विजेता 

#YearWinner (classical)Winner (blitz)
12013 Sergey Karjakin (Russia) Sergey Karjakin (Russia)
22014 Sergey Karjakin (Russia) Magnus Carlsen (Norway)
32015 Veselin Topalov (Bulgaria) Maxime Vachier-Lagrave (France)[4]
42016 Magnus Carlsen (Norway) Magnus Carlsen (Norway)
52017 Levon Aronian (Armenia) Magnus Carlsen (Norway)
62018 Fabiano Caruana (United States) Wesley So (United States)
72019 Magnus Carlsen (Norway) Maxime Vachier-Lagrave (France)
82020 Magnus Carlsen (Norway)
92021 Magnus Carlsen (Norway)
102022 Magnus Carlsen (Norway) Wesley So (United States)

 

 

अधिकृत वेबसाइट 


Related news:
Gukesh set to battle Carlsen, Nakamura and co. at 11th Norway Chess 2023

@ 14/03/2023 by Shahid Ahmed (en)