CANDIDATES SALE IS LIVE

Use code: CANDIDATES to get 20% off on popular products

Shop now!

new books banner

मेगनस कार्लसन नें जीता न्यू इन चैस का खिताब

by Niklesh Jain - 03/05/2021

चाहे आप विश्व चैम्पियन हो और आपने सैंकड़ों खिताब अपने नाम किए हो पर आप अपनी जीत से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे और ऐसा ही कुछ हुआ विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन के साथ और उनका खिताब जीतने का सूखा आखिरकार खत्म हो गया और उन्होने मेल्टवाटर चैम्पियन चैस टूर का अपना पहला खिताब अपने नाम कर लिया । पिछले छह माह से कार्लसन कोई भी खिताब नहीं जीत पा रहे थे । न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले मे दूसरे दिन उन्होने यूएसए के हिकारु नाकामुरा को 2-2 के स्कोर पर रोकते हुए ,पहले दिन की 3-1 की बढ़त के आधार पर टूर्नामेंट जीत लिया । जीत के बाद कार्लसन ने ट्विटर पर खुशी व्यक्त करते हुए लिखा "एक बार फिर मैंने शतरंज टूर्नामेंट जीता " पढे यह लेख 



न्यू इन चैस क्लासिक फाइनल  – मेगनस कार्लसन नें जीता खिताब 

न्यू इन चैस क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के बेस्ट ऑफ टू फाइनल में विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें यूएसए के हिकारु नाकामुरा को 3-1 और 2-2 के स्कोर से पराजित करते हुए खिताब हासिल कर लिया । पहले दिन बढ़त बना चुके कार्लसन को दूसरे दिन सिर्फ 2 अंको की जरूरत थी और दिन के चार रैपिड मे वह ऐसा करने मे सफल रहे । नवंबर से शुरू हुए मेल्टवाटर शतरंज टूर 2021 के छठे पड़ाव मे पाँच बार चूकने के बाद यह कार्लसन का छह माह मे पहला खिताब है। 

 

हालांकि कार्लसन के लिए यह इतना आसान नहीं रहा और दूसरे दिन पहले ही मैच मे यूएसए के हिकारु नाकामुरा नें उन्हे सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए निमजों इंडियन ओपनिंग मे 49 चालों मे मात देकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली । दूसरा मैच ड्रॉ रहा और स्कोर 1.5-0.5 से नाकामुरा के पक्ष मे था, पर तीसरे मैच मे कार्लसन नें काले मोहरो से क्यूजीडी ओपनिंग मे वापसी करते हुए घोड़े और वजीर की सहायता से 39 चालों मे बाजी जीतकर स्कोर 1.5-1.5 कर दिया । आखिरी रैपिड मे कार्लसन नें सफ़ेद मोहरो से सिसिलियन अलापिन ओपनिंग मे पूरे समय नियंत्रण रखा और 43 चालों मे नाकामुरा को ड्रॉ पर विवश होना पड़ा और इसके साथ ही कार्लसन नें खिताब अपने नाम कर लिया । 

नाकामुरा को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा 

वहीं ममेद्यारोव तीसरे स्थान पर रहे उन्होने दूसरे दिन 2.5-0.5 से अरोनियन को मात दी 

टूर्नामेंट के प्ले ऑफ का पूरा विवरण 

इस जीत के साथ ही मेगनस कार्लसन टूर मे अपने कुल प्रदर्शन के आधार पर पहले स्थान पर पहुँच गए और अब तक उन्होने सबसे ज्यादा 95000 डॉलर अपने नाम किए है 

अब अगला टूर्नामेंट 23 मई से 31 मई के दौरान खेला जाएगा जो की एक बार फिर बड़ा मेजर आयोजन होगा 

देखे सभी मुक़ाबले 

 






Contact Us