
कार्लसन बने मेल्टवाटर चैंपियनशिप चैस टूर फाइनल्स के विजेता
सान फ्रांसिस्को ,यूएसए , वर्ष 2022 चैम्पियन चैस टूर फाइनल्स का खिताब एक राउंड बाकी रहते है विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया है ।

कार्लसन नें भारत के आर प्रज्ञानंधा को छठे राउंड में 2.5-0.5 से पराजित करते हुए लगातार छठी जीत हासिल की और 17 अंको के साथ चैम्पियन बन गए है । कार्लसन नें लगातार दो मुकाबलों में प्रज्ञानंधा को पराजित किया जबकि तीसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेला ।
देखे कार्लसन की जीत का विडियो विश्लेषण

हालांकि दूसरे स्थान की जंग अभी रोचक बनी हुई है और अंतिम दिन के परिणाम के बाद ही उपविजेता का फैसला होगा । छठे राउंड में पोलैंड के यान डूड़ा को यूएसए के वेसली सो के खिलाफ प्रतियोगिता में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा। 3-0 से बाजी जीतकर वेसली अब 12 अंको के साथ दूसरे तो 10 अंको के साथ डूड़ा तीसरे स्थान पर है ।

भारत के अर्जुन एरिगासी नें वियतनाम के ले लिम को 2.5-0.5 से पराजित करते हुए 9 अंक बना लिए है और अंतिम राउंड मे अब उनके सामने हमवतन प्रज्ञानंधा होंगे तो मुक़ाबला देखने लायक होगा ।
![]()
खिताब जीतने के बाद कार्लसन नें विश्व चैम्पियन कार्लसन का इंटरव्यू लिया जिसमें कार्लसन नें चेसबेस इंडिया के काम की तारीफ की

राउंड 6 के बाद की स्थिति








