chessbase india logo

कार्लसन नें रिकॉर्ड 8वीं बार जीता टाटा स्टील मास्टर्स

by Niklesh Jain - 01/02/2022

विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी मेगनस कार्लसन नें टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज का खिताब रिकॉर्ड आठवीं बार अपने नाम कर लिया साथ ही कार्लसन नें अपनी फीडे रेटिंग मे 3 अंक जोड़ते हुए अपनी रेटिंग को 2868 पहुंचा कर ये तो साबित कर दिया की वह थोड़ी ही सही पर अपनी रेटिंग को बढ़ाकर 2900 की तरफ आगे बढ़ सकते है । कार्लसन नें खासतौर पर टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से मे जो तेजी दिखाये उससे वह काफी खुश नजर आए , विश्व कप के बाद लगातार दूसरे टूर्नामेंट मे कार्लसन अपराजित रहे । अजरबैजान के ममेद्यारोव और हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे । भारत के विदित गुजराती को अंतिम राउंड में फिर से हार का सामना करना पड़ा जबकि प्रग्गानंधा नें एसीपेंकों को हराकर जाते जाते चमक बिखेर दी । पढे यह लेख 

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज : कार्लसन नें जीता टाटा स्टील मास्टर्स का आठवाँ खिताब

टाटा स्टील शतरंज 2022 का खिताब रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व के नंबर एक शतरंज खिलाड़ी और विश्व शतरंज चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें अपने नाम कर लिया ।

कार्लसन नें अंतिम दो राउंड मे यूएसए के फबियानों करूआना और रूस के डेनियल डुबोव के खिलाफ पूरा अंक अर्जित करते हुए 13 राउंड मे कुल 9.5 अंक बनाकर विजेता बनने मे कामयाब रहे ।

कार्लसन नें इससे पहले टाटा स्टील शतरंज को कभी कोरस शतरंज के नाम से जाना जाता था का खिताब 2008, 2010, 2012, 2015, 2016, 2018 और 2019 मे यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया था ।

कार्लसन के बाद भारत के पूर्व विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद का नंबर आता है वो यह खिताब 5 बार अपने नाम कर चुके है ।

कार्लसन के बाद 8 अंक बनाकर अजरबैजान के ममेद्यारोव और

हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट 8 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे ।

प्रतियोगिता के पहले भाग मे सबसे आगे चल रहे भारत के विदित गुजराती को अंतिम राउंड मे रूस के सेरगी कार्याकिन से हार का सामना करना पड़ा और अंतिम चार राउंड मे 3 हार और एक ड्रॉ के चलते वो 6 अंक बनाकर 10वे स्थान पर रहे

अंतिम राउंड में ऐसा लगा जैसे विदित 12 वे राउंड में ममेद्यारोव के हाथो मिली हार से उबर ही नहीं पाये 

जबकि भारत के युवा खिलाड़ी प्रग्गानंधा आर नें अंतिम राउंड मे रूस के आन्द्रे एसीपेंकों को मात देते हुए 12वां स्थान हासिल किया ।

देखे इस मैच का विडियो विश्लेषण 

पुरुष्कार वितरण 

प्रतियोगिता के प्रमुख खिलाड़ियों की विश्व रैंकिंग पर कुछ इस प्रकार प्रभाव पड़ा 

अंतिम राउंड के परिणाम 

फ़ाइनल रैंकिंग 

टाटा स्टील मास्टर्स के सभी मुक़ाबले 

 

 


Related news:
Shakhriyar Mamedyarov's words of ultimate praise for Magnus Carlsen

@ 02/02/2022 by Sagar Shah (en)
अर्जुन ने साधा लक्ष्य पर निशाना,जीता टाटा स्टील चैलेंजर्स

@ 01/02/2022 by Niklesh Jain (hi)
Arjun Erigaisi becomes the fourth Indian to win Tata Steel Chess Challengers

@ 31/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
Magnus Carlsen and Arjun Erigaisi clinch Tata Steel Chess 2022 with a round to spare

@ 30/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel 2022 R11: Vidit Gujrathi holds Magnus to a draw in a thrilling rook endgame

@ 29/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील R11 : हार के करीब जाके विदित नें कार्लसन को ड्रॉ पर रोका

@ 29/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R10: Praggnanandhaa bests Vidit in over 6.5 hour-long grueling battle on India's 73rd Republic Day

@ 27/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील R10 : प्रग्गानंधा नें विदित को चौंकाया

@ 27/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
टाटा स्टील R9 : ममेद्यारोव को हरा कार्लसन नें बनाई बढ़त ,अर्जुन बने भारत के चौंथे नंबर के खिलाड़ी

@ 26/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R9: Too strong Arjun Erigaisi is two points ahead

@ 26/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel 2022 R8: Vidit bounces back with a win

@ 24/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील शतरंज R8 : विदित की शानदार वापसी

@ 24/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R7: Dubov stands by his principle

@ 23/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
Tata Steel 2022 R6: Unstoppable Arjun Erigaisi wins again, storms into World Top 100

@ 22/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील R6 : अर्जुन की पाँचवीं जीत ,विश्व टॉप 100 में बनाई जगह

@ 22/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R5: Arjun Erigaisi increases his sole lead by a full point

@ 21/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील R5 : भारत के अर्जुन की लगातार चौंथी जीत

@ 21/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R4: Vidit and Arjun Erigaisi in sole lead

@ 19/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील चैलेंजर्स : R4: भारत के अर्जुन सबसे आगे

@ 19/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
टाटा स्टील मास्टर्स R4 : विदित की बढ़त बरकरार , प्रग्गानंधा को मिली पहली जीत

@ 19/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R3: Defiant Vidit defeats Dubov, takes sole lead, now World no.19

@ 18/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील 2022 : R3 : विदित और अर्जुन नें जमाया रंग

@ 18/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Magnus Carlsen beats Anish Giri for the first time in 11 years at Tata Steel Chess

@ 17/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील मास्टर्स R2 : कार्लसन नें अनीश को हराया

@ 17/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
Tata Steel 2022 R1: Vidit beats Shankland after a six-hour grind, now World no.20

@ 16/01/2022 by Shahid Ahmed (en)
टाटा स्टील शतरंज R1: विदित की विराट जीत से शुरुआत

@ 16/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
टाटा स्टील R1: विदित -शंकलंद और प्रग्गा - अनीश में होगी टक्कर

@ 14/01/2022 by Niklesh Jain (hi)
टाटा स्टील मास्टर्स : विदित और प्रग्गानंधा पर होंगी नजरे

@ 12/01/2022 by Niklesh Jain (hi)