
भारतीय शीतकालीन इंटरनेशनल ग्रंड्मास्टर शतरंज श्रंखला के दूसरे पड़ाव मुंबई इंटरनेशनल चैंपियनशिप में सबसे आगे चल रहे और ख़िताबी जीत के नजदीक जा पहुंचे वियतनाम के ग्रांड मास्टर मिन्ह ट्रान को भारत के ग्रांडमास्टर और विश्व जूनियर शतरंज उपविजेता अभिमन्यु पौराणिक नें पराजित करते हुए उनके विजयरथ को रोक दिया है । इसके साथ ही प्रतियोगिता एक बार फिर खुल गयी है और ऐसे में अब अभिमन्यु समेत कोई और खिलाड़ी भी विजेता बन सकता है ।


चौंथे टेबल पर हुए एक और महत्वपूर्ण मुक़ाबले में भारत के डी गुकेश नें औस्ट्रिया के गजेक रड़स्लाव को पराजित करते हुए सयुंक्त बढ़त में नाम शामिल करा लिया ।
अब राउंड 8 के बाद वियतनाम के ट्रान मिन्ह । भारत के अभिमन्यु पौराणिक और गुकेश डी 6.5 अंक लेकर सयुंक्त बढ़त पर है और खिताब इनमें से ही किसी एक को जाता दिखाई पड़ता है ।
देखे अब तक हुए सभी मैच !
हिन्दी में शतरंज के विडियो देखने के लिए जुड़े हमारे हिन्दी यू ट्यूब चैनल से और इसे सबस्क्राइब करे










