Clearance Sale is Live!

Get a FREE book on purchasing 2 or more books. Valid till 9th Aug.

Shop Books

clearance sale books banner

फीडे विश्व कप R4 : विदित और अर्जुन प्री क्वाटर फाइनल में

by Niklesh Jain - 10/08/2023

फीडे विश्व कप के राउंड चार के पहले दो क्लासिकल मुक़ाबले सम्पन्न हो गए है और इसके बाद भारत के विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी अंतिम 16 में जगह बनाने में कामयाब रहे है जबकि अन्य सभी भारतीय खिलाड़ी गुकेश ,प्रज्ञानन्दा ,निहाल ,कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली कल टाईब्रेक का सामना करेंगे । विदित नें कल की जीत के बाद आज फ्रांस के एटीने बकरोट के खिलाफ बाजी ड्रॉ खेलकर राउंड जीता तो अर्जुन नें कल के ड्रॉ के बाद आज उज्बेकिस्तान के सिंदारोव को मात देकर राउंड अपने नाम किया । टाईब्रेक में अब गुकेश को एसीपेंकों ,निहाल को नेपोमिन्सी और प्रज्ञानन्दा को नाकामुरा से पार पाना होगा । पढे यह लेख  और देखे मुक़ाबले  Photos: Shahid Ahmed & FIDE



फीडे विश्व कप शतरंज – विदित और अर्जुन नें प्री क्वाटर फाइनल में बनाई जगह 

बाकू , अजरबैजान फीडे विश्व कप शतरंज में चौंथे दौर के दो क्लासिकल मुकाबलों के बाद भारत के विदित गुजराती और अर्जुन एरिगासी नें सीधे शीर्ष 16 में अपना स्थान तय कर लिया है जबकि प्रतियोगिता में भारत के शीर्ष खिलाड़ी डी गुकेश , प्रज्ञानन्दा और निहाल सरीन कल टाईब्रेक के मुक़ाबले खेलेंगे जबकि महिला वर्ग में कोनेरु हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली क्वाटर फाइनल में जगह बनाने के लिए कल टाईब्रेक खेलेंगी । 

पुरुष वर्ग में चौंथे दौर के पहले मुक़ाबले में जीत दर्ज करने वाले विदित गुजराती नें दूसरे दिन काले मोहरो से खेलते हुए फ्रांस के एटीने बेक्रोट के खिलाफ ड्रॉ खेलते हुए जीत के लिए जरूरी आधा अंक बना लिया और इसके साथ ही लगातार दूसरे विश्व कप में वह शीर्ष 16 में पहुँच गए है ।

वहीं कल जीत के करीब जाकर चूकने वाले अर्जुन एरिगासी नें आज एक शानदार एंडगेम में उज्बेकिस्तान के जवोखीर सिंदारोव को मात देते हुए विदित की तरह 1.5-0.5 के स्कोर से पांचवें दौर में स्थान बनाया । 

भारत के शीर्ष विश्व नंबर 9 खिलाड़ी डी गुकेश नें रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से ,

प्रज्ञानन्दा नें विश्व नंबर दो यूएसए के हिकारु नाकामुरा से

और निहाल सरीन नें रूस के यान नेपोमनिशी से लगातार दूसरा मुक़ाबला ड्रॉ खेला और 1-1 से बराबर रहे और अब टाईब्रेक का सामना करेंगे । 

महिला वर्ग में भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी को जॉर्जिया की बेला खोटेनाश्विली से कल हार का सामना करना पड़ा था पर आज उन्होने शानदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया

तो हरिका द्रोणावल्ली नें फ्रांस की एलिने रोएबेर्स से लगातार दूसरा ड्रॉ खेला और अब इन्हे टाईब्रेक का सामना करना होगा । 

देखे सभी मुक़ाबले पुरुष वर्ग के 

महिला वर्ग के सभी मुक़ाबले 






Contact Us