
फीडे विश्व कप शतरंज – निहाल , विदित और हरिका भी चौंथे दौर में
बाकू , अजरबैजान । फीडे विश्व कप शतरंज में आज तीसरे दौर के टाईब्रेक मुक़ाबले खेले गए जिसके बाद पुरुष वर्ग में भारत के ग्रांड मास्टर विदित गुजराती और निहाल सरीन भी अब चौंथे दौर में प्रवेश कर गए है ।

निहाल नें रोमानिया के बोगदान डेनियल को पहले रैपिड टाईब्रेक में ही 1.5-0.5 से पराजित करते हुए अंतिम 32 में स्थान बना लिया

जबकि विदित को एक बार फिर एक लंबा टाईब्रेक खेलना पड़ा , विदित की शुरुआत सबसे पहले 25 मिनट के टाईब्रेक का पहला मुक़ाबला हारकर हुई पर उसके बाद उन्होने जीत अगला ही मैच जीतकर स्कोर 1-1 कर दिया , इसके बाद दोनों के बीच 15 मिनट के दो रैपिड मुक़ाबले बेनतीजा रहे और स्कोर 2-2 हो गया पर इसके बाद हुए 3 ब्लिट्ज़ में विदित नें दो मुक़ाबले जीतकर 5-4 से टाईब्रेक अपने नाम कर लिया ।

वहीं महिला वर्ग में भारत की नंबर दो खिलाड़ी हरिका द्रोणावल्ली नें जॉर्जिया की लेला जवाखिश्विली से लंबा टाईब्रेक खेल रही थी

पर अंत में हरिका अंततः 6-5 से जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर गयी

_YQZ97_828x604.jpeg?width=1920)


_A3A7P_1280x720.jpeg?width=1920)



_0NSRN_1024x683.jpeg?width=1920)