विश्व कप शतरंज – अधिबन और प्रियांका भी अगले दौर में

बाकू , अजरबैजान , फीडे विश्व कप शतरंज के पुरुष वर्ग में पहले राउंड के टाईब्रेक के बाद दो और भारतीय खिलाड़ी दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रहे है । दो क्लासिकल मुक़ाबले के बाद स्कोर बराबर रहने से पुरुष वर्ग में भारत के अधिबन भास्करन , हर्षा भारतकोठी और महिला वर्ग में प्रियांका नूटाकी को टाईब्रेक का सामना करना पड़ा , जिसमें से अधिबन और प्रियांका को दूसरे दौर में स्थान मिल गया है जबकि हर्षा की विश्व कप से विदाई हो गयी है ।

अधिबन भास्करन ने अंडोरा के हेडेर्सोन लांस को टाईब्रेक में 2-0 से पराजित करते हुए कुल 3-1 के स्कोर से दूसरे दौर में प्रवेश किया जहां उनका सामना अब रूस के डेनियल डुबोव से होगा

वहीं हर्षा भारतकोठी को जॉर्जिया के लेवान पन्त्सूलिया से टाईब्रेक में 1.5-0.5 से हार का सामना करना पड़ा

जबकि महिला वर्ग में पहली बार विश्व कप खेल रही प्रियांका नूटाकी नें इटली के ब्रुनेलो मरीना को टाईब्रेक में 1.5-0.5 से मात देकर अगले दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी से होगा ।

दूसरे दौर में भारत के सभी प्रमुख खिलाड़ी अब खेलते हुए नजर आएंगे।